menu-icon
India Daily

दुनियाभर में डाउन हुआ YouTube, जानें Google ने इस आउटेज को लेकर क्या कहा?

YouTube को आउटेज का सामना करना पड़ा. यूएस में 320,000 से ज्यादा लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा. जानें इसे लेकर गूगल ने क्या है…

Shilpa Shrivastava
दुनियाभर में डाउन हुआ YouTube, जानें Google ने इस आउटेज को लेकर क्या कहा?
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. दुनिया भर में कई यूजर्स के लिए YouTube ने अचानक से काम करना बंद कर दिया. 17 फरवरी, 2026 को शाम के समय कई जगहों पर इस तरह की परेशानी देखी गई. डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार, यूएस में 320,000 से ज्यादा लोग यूट्यूब इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे. 

न तो ये लोग ऐप खोल पा रहे थे और न ही वेबसाइट खोल पा रहे थे. उन्हें एक एरर मैसेज दिख रहा था, जिसमें लिखा था कि कुछ गड़बड़ हो गई है. कई लोगों को पहले लगा कि उनके अपने इंटरनेट या फोन में कोई प्रॉब्लम है, लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि यह आउटेज के चलते हुए है. 

किन-किन देशों में डाउन हुआ YouTube?

दुनिया के कई हिस्सों में लोगों को यही परेशानी आई. भारत, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ब्राजील और कई दूसरी जगहों के लोगों ने YouTube पर एरर आने का मामला रिपोर्ट किया था. इस आउटेज का असर YouTube TV पर भी पड़ा. करीब 10,000 या उससे ज्यादा यूजर्स ने लाइव शो या रिकॉर्डिंग न देख पाने की शिकायत की. 

Google ने समस्या को माना:

Google ने TeamYouTube पर पोस्ट करते हुए पब्लिक स्टेटमेंट दिया, जिसमें कंपनी ने कहा, हमें पता है कि आप में से कुछ लोगों को अभी YouTube एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है. हमारी टीमों को पता है और जैसे ही हमारे पास अपडेट होंगे, हम आपको बता देंगे.” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ऐसा क्यों हुआष. कुछ ही समय बाद सर्विस धीरे-धीरे नॉर्मल होना शुरू हो गई. 

लोगों ने सोशल मीडिया पर दिए मजेदार रिएक्शन: 

कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन शेयर किए. कई लोगों ने इस सिचुएशन के बारे में जोक्स और मीम्स पोस्ट किए. एक व्यक्ति ने लिखा, "क्या YouTube बाकी सबके लिए भी बंद हो गया है? मुझे बार-बार कुछ गड़बड़ हो गई दिख रहा है और कुछ भी लोड नहीं हो रहा है. क्या मैं अकेला हूँ या ऐसा हर जगह हो रहा है?" 

दूसरे ने कहा, "मेरी छुट्टी वाले दिन YouTube बंद नहीं हो सकता!" एक अन्य यूजर ने हसंते हुए कहा कि डाउनडिटेक्टर पेज खुद ही क्रैश हो गया क्योंकि बहुत सारे लोग एक साथ आउटेज चेक करने के लिए उस पर आ गए. वहीं, एक यूजर ने पूछा, "YouTube, तुम ठीक हो? यह अभी एक बहुत बड़ी ग्लोबल प्रॉब्लम लग रही है."