menu-icon
India Daily

World Photography Day: ये हैं बेस्ट इंस्टैंट कैमरा, फोटो क्लिक करते ही मिलेगा प्रिंट

Best Instant Camera: इस फोटोग्राफी डे पर अगर आप एक अच्छा इंस्टैंट कैमरा खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या खरीदा जाए, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स की लिस्ट दे रहे हैं जो आपके हर पल को कैमरा में कैद कर उसका प्रिंट तुरंत दे सकते हैं. चलिए जानते हैं अमेजन उपलब्ध कुछ ऐसे ही प्रोडक्ट्स के बारे में.  

India Daily Live
World Photography Day: ये हैं बेस्ट इंस्टैंट कैमरा, फोटो क्लिक करते ही मिलेगा प्रिंट
Courtesy: Canva

World Photography Day: आपने इंस्टैंट कैमरा के बारे में जरूर सुना होगा. इसे फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के बीच एक पॉपुलर ऑप्शन माना जाता है. यह एक ऐसा कैमरा है जो फोटोज को तुरंत प्रिंट कर देता है. इसमें एक स्पेशल फिल्म या पेपर होता है जो कैमरा से बाहर आने पर ऑटोमैटिकली प्रिंट होता है. इस प्रिंट को होने में ज्यादा समय नहीं लगता है. इस तरह का कैमरा लोग खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं. 

आज वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर हम आपको तीन अच्छे इंस्टैंट कैमरा की लिस्ट दे रहे हैं जिन्हें अमेजन से खरीदा जा सकेगा. इनमें सस्ते और महंगे दोनों तरह के कैमरा मौजूद हैं जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं. 

Fujifilm Instax Mini 12 Instant Camera: 

इसकी कीमत 6,999 रुपये है. अगर आप अपने पसंदीदा पलों को कैद करने के लिए एक इंस्टेंट कैमरा की तलाश में हैं, तो यह कैमरा आपके लिए परफेक्ट रहेगा. यह एक पुल-आउट सेल्फी लेंस के साथ आता है जिससे आप खूबसूरत सेल्फी और बेहतरीन क्लोज-अप शॉट क्लिक कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपनी फोटोज को हाई-क्वालिटी वाली मिनी-फिल्मों पर कैप्चर और प्रिंट कर सकते हैं जो क्रेडिट कार्ड जितनी बड़ी होती हैं. इससे ब्राइट फोटोज आती हैं. 

Kodak PRINTOMATIC Digital Instant Print Camera: 

इसकी कीमत 7,739 रुपये है. यह प्वाइंट एंड शूट कैमरा है जो फोटो को प्रिंट करते समय नई फोटो खींचने की अनुमति देता है. इसका डिजाइन बेहद ही कॉम्पैक्ट है जिसे आप आसानी से अपने साथ बैग में कैरी कर सकते हैं. इसमें एक लाइट सेंसर दिया गया है जो लो-लाइट सेटिंग्स में फ्लैश को अपने आप ऑन कर देता है. यह 10 मेगापिक्सल तक की फोटोज क्लिक कर सकते हैं. 

Polaroid Now I-Type Instant Camera: 

इसकी कीमत 19,593 रुपये है. आपके हर मोमेंट को कैप्चर करने के लिए यह इंस्टैंट कैमरा भी बेस्ट रहेगा. इसमें ऑटोफोक्स के साथ-साथ डबल एक्सपोजर भी दिया गया है. इसमें सेल्फ-टाइमर की सुविधा के साथ-साथ एक्यूरेट फ्लैश की सुविधा भी दी गई है. यह आई-टाइप और 600 फिल्म के साथ कंपेटिबल है. इसमें ऑप्टिकल व्यूफाइंडर मौजूद है.