Fake Trading App: जब से स्मार्टफोन्स आए हैं तब से लेकर अब तक हर तरह की ऐप्स की भरमार हो चली है. हमारे हर काम के लिए ऐप्स हैं जिनसे हमारा काम आसान हो जाता है. चाहें किसी को वीडियो कॉलिंग करनी हो या पेमेंट करनी हो, हर काम के लिए ऐप है. जहां एक तरफ ऐप्स हमारे हर काम को आसान बनाती हैं, वहीं इनके जरिए लोगों को चूना भी लगाया जा रहा है. कई ऐप्स के जरिए स्कैमर्स आपको चूना लगा देते हैं. वहीं, ऐसी फेक ऐप्स भी बनाई जाती हैं जिन्हें पहले लोगों से डाउनलोड कराया जाता है और फिर उन्हें धोखा दिया जाता है.
आजकल ट्रेडिंग ऐप्स का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. हर कोई पैसा निवेश करने पर ध्यान दे रहा है. लेकिन कई बार एक छोटी-सी गलती आपका सारा पैसा गायब कर देती है. एक ऐसी ही ऐप सामने आई है जिसका फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठा रहे हैं. यह एक फेक ऐप है. इसकी जानकारी सरकारी साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने दी है.
AMBL Pro को एप्पल के एप स्टोर पर लिस्ट किया गया है. इसके डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि यह ऐप आदित्य बिड़ला ग्रुप की है. इसके जरिए लोग ट्रेडिंग कर सकते हैं. साइबर दोस्त के X हैंडल पर एक स्क्रीनशॉट दिया गया है जिसमें ऐप का स्क्रीनशॉट भी मौजूद है. इसमें निफ्टी, सेंसेक्स समेत का ऑप्शन्स दिया गया है. यहां देखें पोस्ट-
Fraud Stock Trading App Alert
Cybercriminals have uploaded multiple fake stock trading apps on @Apple Store. Installing these app may result in financial loss.@FinMinIndia @HMOIndia @AdityaBirlaGrp#Nifty #Sensex #FactCheck pic.twitter.com/yPFGfbKY8u
— Cyber Dost (@Cyberdost) August 15, 2024
साइबर दोस्त ने AMBL Pro को लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि यह एक फर्जी ऐप है. इस ऐप को डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है. वहीं, अगर आपने यह ऐप डाउनलोड की है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें. इससे किसी भी तरह की ट्रांजेक्शन न करें. यह फेक ऐप आपका अकाउंट डिलीट करा सकती है.