World Photography Day: प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स की तरह आप भी खींच पाएंगे शानदार फोटोज, बस फॉलो करें ये टिप्स
Photography Tips: वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के दिन अगर आप अपने फोन से अच्छी फोटोज क्लिक करना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनकी मदद से आप प्रोफेशनल फोटोग्राफी कर पाएंगे. आप फोटोज काफी क्लियर और सटीक आएंगी. चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में.
Photography Tips: आज वर्ल्ड फोटोग्राफी डे है. ये दिन पूरी तरह से फोटोग्राफर्स के लिए होता है जिसमें फोटोग्राफर्स अपनी प्रतिभा दिखाते हैं. आज सोशल मीडिया पर शानदार फोटोग्राफी के कुछ अंश देखने को मिलेंगे. हर कोई अपने अंदाज में फोटोग्राफी डे को मनाता दिखेगा. यह दिन कुछ बेहतरीन फोटोज क्लिक करने का एक बढ़िया बहाना है, खासकर उस कैमरे से जो हमेशा आपके साथ रहता है यानी आपका स्मार्टफोन.
स्मार्टफोन कैमरा काफी आगे बढ़ चुके हैं. अब फोन्स में हाई-रेजोल्यूशन कैमरा दिए जाने लगे हैं. अगर अच्छा कैमरे वाला फोन खरीदने के बाद भी आप फोटोज नहीं ले पाते हैं तो यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए आप प्रोफेशनल जैसी फोटोग्राफी कर पाएंगे.
सही लाइटिंग का इस्तेमाल करें:
जब भी संभव हो, नैचुरल लाइट का ही इस्तेमाल करें. डायरेक्ट सनलाइट में फोटोज क्लिक न करें. सूरज उगने या डूबने के दौरान ही फोटोग्राफी करें. इससे आपकी फोटोज में सॉफ्ट लाइट नजर आएगी.
फोकस और एक्सपोजर सेट करें:
फोटो क्लिक क्लिक करते समय स्मार्टफोन की स्क्रीन पर टैप करें जहां आप फोकस चाहते हैं. इससे आपकी फोटो में वो हिस्सा क्लियर हो जाएगा. वहीं, कई स्मार्टफोन्स पर, आप स्क्रीन पर टैप करने के बाद स्लाइडर को ऊपर या नीचे खींचकर एक्सपोजर को एडजस्ट कर सकते हैं.
ग्रिडलाइन का ध्यान रखें:
फोटो को एक ग्रिड में सोचें, जैसे कि इसमें दो वर्टिकल और दो होरिजेंटल लाइन्स हों. अब आपकी फोटो को इस ग्रिड पर रखिए और ध्यान दें कि महत्वपूर्ण चीजें जैसे लोग या ऑब्जेक्ट्स इन लाइनों या उनके इंटरसेक्शन पर हों. इससे फोटोज बैलेंस्ड लगती हैं.
स्टेबिलिटी पर ध्यान दें:
स्मार्टफोन को स्टेबल रखने के लिए दोनों हाथों का इस्तेमाल करें या आप फोन को किसी स्टेबल सरफेस पर भी रख सकते हैं. इस दौरान आप टाइमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
मोड्स और एंगल्स का इस्तेमाल करें:
अगर आपका स्मार्टफोन पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है, तो इसका इस्तेमाल करें. यह बैकग्राउंड को धुंधला करके मेन ऑब्जेक्ट को हाइलाइट करता है. फोटोज को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए अलग-अलग एंगल्स और व्यूप्वाइंट्स से शूट करें.