T20 World Cup 2026

डर पड़ गया भारी, 77 साल की महिला से साइबर क्रिमिनल्स ने उड़ाए 1,28,70,000 रुपये

Online Fraud: साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है जिसमें बेंग्लुरु में रहने वाली एक महिला के 1.2 करोड़ रुपये चुरा लिए गए. महिला को इस बात का विश्वास दिलाया गया कि उनका नाम गलत एक्टिविटी में शामिल है. ऐसा कर महिला को डराया-धमकाया गया और फिर उन्हें चपत लगाई गई. 

Canva
India Daily Live

Online Fraud: साइबर क्रिमिनल्स कितने ज्यादा एक्टिव हो गए हैं ये किसी से छिपा नहीं है. हर कोई इस दलदल में फंसता जा रहा है. बेंगलुरु की एक 77 वर्षीय महिला एक स्कैम का शिकार हो गई है जिसमें उसने 1.2 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस बुजुर्ग महिला को एक कॉल आया और उन लोगों ने महिला का विश्वास हासिल किया. इसके बाद इनके मोटी रकम ट्रांसफर कराई. चलिए जानते हैं क्या है नया मामला. 

रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मी शिवकुमार नाम की एक महिला को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को टेलिकॉम डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया. कॉल करने वाले ने उन पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि उनके नाम पर खरीदे गए सिम कार्ड के जरिए कई अवैध एक्टिविटीज हुई हैं. कॉल करने वाले ने आगे कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. 

इस तरह लूटे 1,28,70,000 रुपये:

फिर कुछ घंटों बाद, महिला को संदीप राव और आकाश कुल्हारी नाम से लोगों का कॉल आया जिन्होंने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. उन्होंने महिला पर 60 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया. अधिकारियों ने उनके बैंक अकाउंट और इन्वेस्टमेंट के बारे में डिटेल जानकारी मांगी. जब उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया तो महिला को गिरफ्तारी की धमकी दी गई है. साथ ही एफआईआर दर्ज करने और सुप्रीम कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट की भी बात कही गई. विश्वास दिलाने के लिए इनके डॉक्यूमेंट्स भी महिला को दिखाए गए. 

इसके बाद महिला को डरा-धमकाकर उसके अकाउंट से 1,28,70,000 रुपये की बड़ी राशि ट्रांसफर कराई गई. स्कैमर्स ने उन्हें आश्वासन दिया कि कार्रवाई पूरी होने पर उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे. इसके बाद महिला ने काफी इंतजार किया और फिर उन्होंने क्रिमिनल्स से बात करने का ट्राई किया. लेकिन तब तक साइबर क्रिमिनल्स चंपत हो चुके थे. इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. 

ऑनलाइन धोखाधड़ी से खुद को ऐसे बचाएं: 

  1. अनचाहे कॉल और मैसेजेज से सावधान रहना है. बिना सोचे-समझे किसी को भी अपनी निजी या फाइनेंशियल डिटेल्स नहीं देनी है. 

  2. अगर आपको पैसे या निजी डिटेल्स देने के लिए कहा जाता है तो इस तरह की रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दें. 

  3. अपने डिवाइस को एंटीवायरस और एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर के साथ अप टू डेट रखें. 

  4. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेंसिटिव डिटेल्स को शेयर करने से बचें. ऐसा करना आपकी प्राइवेसी में सेंध लगा सकता है. 

  5. अपने अकाउंट का पासवर्ड हमेशा यूनिक रखें. साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें. 

  6. अपने फाइनेंशियल लेन-देन पर कड़ी नजर रखें और किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी को तुरंत रिपोर्ट करें.