menu-icon
India Daily

बच्चों के लिए ऑनलाइन गेमिंग क्यों बन रही खतरनाक, ये हैं बड़ी वजहें

Online Gaming: अगर आपका बच्चा ऑनलाइन गेमिंग कर रहा है तो यह आर्टिकल आपके लिए जरूरी है. ऑनलाइन गेमिंग के चलते बच्चों की मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर काफी ज्यादा असर पड़ता है. इससे कई बार बच्चे डिप्रेशन में आकर सुसाइड भी कर लेते हैं. कई बार लोगों को ऑनलाइन गेमिंग के नुकसान पता नहीं होते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए हम ये आर्टिकल लाए हैं जिससे आपको समझ आएगा कि ऑनलाइन गेमिंग एक प्वाइंट पर आकर कितनी खतरनाक है. 

Shilpa Shrivastava
बच्चों के लिए ऑनलाइन गेमिंग क्यों बन रही खतरनाक, ये हैं बड़ी वजहें
Courtesy: Canva

Online Gaming: हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें पुणे के पास पिंपरी चिंचवाड़ शहर में एक 16 वर्षीय लड़के ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को शक है कि उसकी मौत का कारण ऑनलाइन गेमिंग हो सकता है क्योंकि उसकी नोटबुक में Log out लिखा मिला है. उसके माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा ऑनलाइन गेमिंग एडिक्ट था. लॉगआउट के साथ उसने XD भी लिखा है, जो वह ऑनलाइन गेम हो सकता है, जिसे वह खेल रहा था. सुसाइड के पीछे का कारण नहीं पता चला है. 

ऑनलाइन गेमिंग इतनी ज्यादा खतरनाक हो गई है कि लोगों को इससे अपने बच्चों को बचाकर रखने की जरूरत है. कई बार माता-पिता को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि ऑनलाइन गेम खेलने से उनका बच्चा किस दौर से गुजर सकता है. ऐसे में हम आपको यहां ये बता रहे हैं कि ऑनलाइन गेमिंग बच्चों के लिए क्यों खतरनाक होती है.

ऑनलाइन गेम बच्चों के लिए खतरनाक क्यों होते हैं:

  1. बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग की लत लग जाती है. इससे वो सोशल तौर पर लोगों से दूर हो जाते हैं और उनकी फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है. 

  2. कई गेम्स में गलत कंटेंट भी होता है. ये कई बार काफी हिसंक और इम्मैच्योर हो सकता है. बच्चों के हिसाब से ये काफी सेंसिटिव कंटेंट कहे जा सकते हैं. इससे बच्चों की मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है. 

  3. आजकल साइबरबुलिंग काफी ज्यादा चल गया है. अगर बच्चों को ऑनलाइन कोई परेशान कर रहा है या फिर बुली कर रहा है तो इससे उनके दिमाग पर असर पड़ सकता है. 

  4. बच्चे ऑनलाइन मौजूद कुछ लोगों के जाल में फंस जाते हैं और फिर उनका शोषण किया जाता है. 

  5. कई बार ऑनलाइन गेमिंग में कुछ चीजें खरीदने के लिए बच्चे पैसे खर्च कर देते हैं. 

  6. कई बार ऑनलाइन गेमिंग करते समय बच्चे ऐसे रिलेशनशिप बना लेते हैं जो जोखिम भरे हो सकते हैं. 

  7. गेमिंग नींद के पैटर्न को खराब कर सकती है. इससे थकान, एकाग्रता में कमी समेत कई अन्य हेल्थ इश्यू हो सकते हैं. 

  8. इस तरह के ऑनलाइन गेम में बच्चों की मेंटल हेल्थ पर ऐसा असर पड़ता है कि वो सुसाइड कर लेते हैं. इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि उनकी सेल्फ-रिस्पेक्ट एकदम खत्म हो जाती है.