menu-icon
India Daily

क्या कभी सोचा है, स्मार्टफोन में दो माइक्रोफोन क्यों होते हैं? यहां समझिए

Mobile Microphone: स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो आप जरूर करते होंगे. इसके फीचर्स के बारे में भी आपको पता होगा. लेकिन क्या कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि फोन में कॉल पर बात कैसे हो जाती है? इसके लिए कितने माइक्रोफोन चाहिए होते हैं और ये कैसे काम करते हैं? अगर आपने इस बारे में कभी नहीं सोचा है तो यहां हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं. 

India Daily Live
क्या कभी सोचा है, स्मार्टफोन में दो माइक्रोफोन क्यों होते हैं? यहां समझिए
Courtesy: Canva

Mobile Microphone: स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज बच्चा-बच्चा करने लगा है जिसके चलते ये हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है. फोन लेते समय हम प्रोसेसर, कैमरा, ईयरफोन जैक, रैम-स्टोरेज, डिस्प्ले, बैटरी सभी जरूरी फीचर्स देखते हैं. लेकिन कोई भी फोन के माइक्रोफोन पर नजर नहीं डालता है. जबकि यह बेहद ही जरूरी फीचर होता है. 

क्या आपको पता है कि आपके फोन में कितने माइक्रोफोन लगे हैं? अगर नहीं पता है तो आपको ये भी नहीं पता होगा कि इनका काम क्या होता है. ऐसे में हम आपको यहां बता रहे हैं कि आपके फोन में कितने माइक्रोफोन होते हैं और इनका काम क्या है. बता दें कि स्मार्टफोन्स में दो माइक्रोफोन्स होते हैं जो क्लॉ क्वालिटी और फंक्शन को बेहतर करने के लिए दिए जाते हैं. चलिए जानते हैं आगे-

स्मार्टफोन्स के माइक्रोफोन्स किस काम आते हैं:

कहां-कहां लगे होते हैं माइक्रोफोन?

फोन में दो माइक्रोफोन लगे होते हैं जिसमें एक नीचे की तरफ होता है और दूसरा ऊपर की तरफ होता है. जो माइक्रोफोन हमारे कान के पास होता है वो हमें दूसरी तरफ की आवाज क्लियर सुनाने में मदद करता है. यह आस-पास के शोर को भी खत्म करता है. वहीं, जो लिप्स के पास होता है वो हमारी आवाज को दूसरे यूजर तक पहुंचाता है. 

एक साथ करते हैं काम: 

दोनों ही माइक्रोफोन एक साथ काम करते हैं जिससे आप आसानी से कॉल पर बात कर सकते हैं. जहां नीचे वाला माइक आवाज को पहचानता है और ऊपर वाला आस-पास के शोर को. इसी के चलते कॉल पर बात करना आसान हो जाता है.