WhatsApp एक्सपीरियंस होगा दोगुना, बिना फोन नंबर किसी से भी कर पाएंगे चैटिंग
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने जा रहा है. इस फीचर का नाम यूजरनेस होगा. इस फीचर का क्या काम है, यह कैसे मदद करेगा और कैसे काम करेगा, चलिए जानते हैं.
नई दिल्ली: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में कुछ नए फीचर्स जल्द ही पेश किए जाएंगे. इनमें से एक फीचर ऐसा होगा, जिससे चैटिंग करनी आसान हो जाएगी. ये तो आप जानते ही होंगे कि WhatsApp पर किसी को मैसेज करने के लिए, आपके कॉन्टैक्ट्स में उनका फोन नंबर सेव होना जरूरी है. इसका मतलब है कि नए लोगों से बात शुरू करने के लिए आपके पास उस व्यक्ति का फोन नंबर होना चाहिए.
किसी से भी बातचीत करने के लिए आपको अपना असली फोन नंबर शेयर करना पड़ता है, लेकिन जल्द ही, इसमें बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है. इस फीचर का नाम होगा यूजरनेम. इस फीचर के तहत ऐप पर फोन नंबर की जगह अब यही यूजरनेम आपकी आईडी होगा. आप किसी का यूजरनेम सर्च कर उससे मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं. इससे अब फोन नंबर शेयर करने की कोई जरूरत नहीं होगी.
आपकी मर्जी पर निर्भर करेगा यह फीचर:
यह फीचर पूरी तरह से आपकी मर्जी पर निर्भर है. अगर आपको पुराना तरीका ही पसंद है और आप फोन नंबर का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं. आपको बदलाव करने के लिए कोई मजबूर नहीं करेगा. अगर किसी के पास पहले से ही आपका नंबर सेव है, तो वे उसी तरह आपसे चैट कर सकेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह यूजरनेम फीचर 2026 के मिड में पेश किया जा सकता है.
प्राइवेसी को मिलेगा बढ़ावा:
इससे प्राइवेसी और सुरक्षा को बहुत ज्यादा बढ़ावा मिलेगा. बहुत से लोग अजनबियों को अपना फोन नंबर देना पसंद नहीं करते- जैसे कि ऑनलाइन कुछ खरीदते या बेचते समय, बड़े ग्रुप्स में बातचीत करते समय, या अनजान लोगों से डील करते समय. नंबर शेयर करने से स्पैम कॉल्स, अनचाहे मैसेज या यहाx तक कि उत्पीड़न जैसे जोखिम भी पैदा हो सकते हैं. यूजरनेम की मदद से, आप यह तय कर पाएxगे कि आपकी असली कॉन्टैक्ट इंफो किसके पास होगी.
Guest Chats फीचर भी जल्द होगा लॉन्च:
एक और शानदार फीचर जो जल्द ही आने वाला है, उसका नाम है Guest Chats. इसकी मदद से लोग बिना WhatsApp अकाउंट के भी किसी चैट में शामिल हो सकते हैं. कोई भी WhatsApp यूजर एक खास और सुरक्षित लिंक बना सकता है, और उसे किसी दूसरे व्यक्ति को भेज सकता है. वह व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करेगा, उसे अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में खोलेगा और तुरंत चैटिंग शुरू कर देगा.