नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आ चुका है और लोगों ने अपने एसी भी ऑन कर लिए हैं. वहीं, अगर आप अपने लिए एक नया एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक कमाल की गाइड लाए हैं, जिससे आप यह चुन सकते हैं कि आपके घर के कमरे के हिसाब से कितनी क्षमता वाला एसी सही रहेगा. अगर आप सही क्षमता का एसी नहीं खरीदते हैं तो आपको तो आपको कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं.
आपको एसी खरीदते समय आपको यह ध्यान रखना होगा कि अगर AC बहुत छोटा होगा, तो वह कमरे को ठीक से ठंडा नहीं कर पाएगा और बिजली का बिल भी बढ़ जाएगा. वहीं, अगर बहुत बड़ा होगा तो वह कमरे को बहुत जल्दी ठंडा कर देगा, बार-बार बंद करना होगा और नमी को दूर किए बिना ही एनर्जी बर्बाद करेगा. भारत में, AC की क्षमता को टन में मापा जाता है. चलिए जानते हैं कितने टन का एसी किस कमरे के लिए सही रहेगा.
120 स्क्वायर फुट तक (छोटा बेडरूम): 1 टन का AC
120 से 180 स्क्वायर फुट (मध्यम बेडरूम): 1.5 टन का AC
180 से 250 स्क्वायर फुट (बड़ा बेडरूम या छोटा हॉल): 2 टन का AC
250 स्क्वायर फुट से ज्यादा (लिविंग रूम या बड़ा हॉल): 2 टन या उससे ज्यादा क्षमता की जरूरत
कमरे का साइज: हमेशा अपने कमरे की लंबाई × चौड़ाई को स्क्वायर फुट में मापें.
छत की ऊंचाई: ज्यादातर भारतीय घरों में छत की ऊंचाई 10 फुट होती है. अगर आपकी छत ज्यादा ऊंची है, तो आपको थोड़े बड़े AC की जरूरत पड़ सकती है.
सूरज की रोशनी: जिन कमरों में कई घंटों तक सीधे सूरज की रोशनी आती है, उन्हें ज्यादा कूलिंग पावर की जरूरत होती है. इस तरह के कमरों के लिए 10-15% ज्यादा क्षमता वाला AC चुनना चाहिए.
लोगों की संख्या: कमरे में जितने ज्यादा लोग होंगे, उतनी ही ज्यादा गर्मी पैदा होगी. जिस कमरे में 4–5 लोग नियमित रूप से रहते हैं, वहां ज्यादा क्षमता वाले AC की जरूरत पड़ सकती है.
कमरे के पास में किचन: अगर कमरा किचन से जुड़ा हुआ है, तो खाना पकाने से निकलने वाली हीट के कारण आपको ज्यादा टन वाला एसी चुनना चाहिए.