इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुए Vivo V70 Elite और Vivo V70; जानें कीमत से फीचर्स तक सबकुछ
Vivo V70 Elite और Vivo V70 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक की हर डिटेल.
नई दिल्ली: Vivo V70 सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस सीरीज के तहत दो फोन्स को पेश किया गया है, जिसमें Vivo V70 Elite और Vivo V70 शामिल हैं. इन्हें जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. Elite मॉडल तीन कलरवे में उपलब्ध होगा. वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल भारत में दो शेड्स में उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
Vivo V70 Elite और Vivo V70 की कीमत: Vivo V70 Elite की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है.
Vivo V70 की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है.
कब शुरू होगी सेल:
इन दोनों फोन्स की सेल फरवरी में ही आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही एसबीआई, एचडीएफसी और यस बैंक कार्ड के साथ 10% का कैशबैक मिलेगा. इसे फ्लिपकार्ट और वीवो ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. Vivo V70 Elite ऑथेंटिक ब्लैक, पैशन रेड और सैंड बेज कलर में उपलब्ध है. वहीं, Vivo V70 लेमन येलो और पैशन रेड शेड में आता है.
Vivo V70 Elite और Vivo V70 के फीचर्स:
Vivo V70 Elite और Vivo 70 ड्यूल सिम स्मार्टफोन पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है. इसमें 6.59 इंच वीएम9 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक की है. फोन में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है.
Vivo V70 Elite की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम ऑक्टा कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट से लैस है. इसमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. वहीं, Vivo V70 में ऑक्टा कोर 4nm स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मौजूद है. इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है.
कैमरा, बैटरी समेत अन्य फीचर्स:
दोनों ही फोन्स में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा दिया गाय है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. दोनों फोन्स में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. दोनों फोन्स में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 90 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.