सस्ते में फोन खरीदने का शानदार मौका, Vivo T5x 5G की सेल दोपहर 12 बजे से होगी शुरू
Vivo T5x 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी. अगर आप अपने लिए कम कीमत में फोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां देखें कीमत और ऑफर्स.
नई दिल्ली: Vivo T5x 5G को कुछ ही दिन पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था. इस फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी. अगर आप 20,000 रुपये से कम में एक अच्छा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इसके बारे में सभी डिटेल्स बता रहे हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है. इसके साथ ही 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. 7200 एमएएच की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
कीमत की बात करें तो Vivo T5x 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसका एक और वेरिएंट आता है, जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 22,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट के अलावा इसे वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा. इसे साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर में पेश किया गया है.
Vivo T5x 5G को इन ऑफर्स के साथ करें ऑर्डर:
अगर आपके पास एचडीएफसी, एक्सिस, एसबीआई बैंक का कार्ड है तो आपको 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. ईएमआई पर फोन खरीदना चाहते हैं तो 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिल जाएगा. पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 15,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. 3 महीने तक 5,833 रुपये देकर भी इसे खरीदा जा सकेगा.
Vivo T5x 5G के फीचर्स:
ड्यूल सिम पर काम करने वाला यह फोन एंड्रॉइड 16 पर चलता है. इस फोन में 6.76 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी पैनल दिया गया है. इस फोन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. वहीं, पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है. फोन में 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है.
इसमें फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला सेंसर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह शूटर दिया गया है. फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई आदि जैसे फीचर्स मौजूद है. इसमें 7200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.