menu-icon
India Daily

Telegram पर किया गलत काम तो सरकार के पास पहुंच जाएंगी सारी डिटेल्स

Telegram CEO New Rule: Telegram का इस्तेमाल अगर आप करते हैं तो आपके लिए यह खबर आपके लिए जरूरी है. अगर कोई भी यूजर किसी भी गलत काम में लिप्त पाया जाता है तो उसका फोन नंबर और आईपी एड्रेस लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ शेयर कर दिया जाएगा. 

India Daily Live
Telegram पर किया गलत काम तो सरकार के पास पहुंच जाएंगी सारी डिटेल्स
Courtesy: Freepik

Telegram CEO New Rule: टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स की जानकारी जैसे फोन नंबर और IP एड्रेस लॉ एनफोर्समेंट के साथ शेयर करना शुरू कर देगा. यह तब किया जाएगा जब यूजर की किसी गलत एक्टिविटी को लेकर संदेह होगा. यह बदलाव तब आया है जब पिछले महीने फ्रांसीसी अधिकारियों ने डुरोव को गिरफ्तार किया था. इन पर आरोप था कि उन्होंने टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर की गई अवैध एक्टिविटी की जांच में सहयोग नहीं किया ता. 

डुरोव ने खुलासा किया कि टेलीग्राम ने इन बदलावों को दिखाने के लिए अपने नियम व शर्तों को अपडेट किया है. बता दें कि टेलीग्राम के सर्च फीचर के जरिए यूजर्स को अवैध सामान या कंटेंट ढूंढने से रोका जाएगा. अगर कोई ऐसा कंटेंट एक्सेस करता है या शेयर करता है तो उस पर कानून कार्रवाई की जाएगी. इस स्थिति में व्यक्ति का फोन नंबर और आईपी एड्रेस अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा. 

टेलिग्राम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ले रहा मदद: 

डुरोव ने इस बात पर भी जोर दिया है कि टेलिग्राम का सर्च फीचर यूजर्स को लोगों और न्यूज ढूंढने में मदद करेगा. इससे अवैध एक्टिविटीज कम करने में मदद की जाएगी. इस बदलाव का सपोर्ट करने के लिए, प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी इस्तेमाल कर रहा है.

ये बदलाव यूजर्स को कैसे प्रभावित करेंगे?

जो लोग टेलिग्राम का हर रोज इस्तेमाल करते हैं उन पर इन बातों का कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. जब तक कि दोस्तों को मैसेज भेजने, ग्रुप में शामिल करने या न्यूज चैनल को फॉलो करने जैसे काम करेंगे तब तक कोई दिक्कत नहीं होगी. लेकिन अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. अगर कोई यूजर अवैध कंटेंट एक्सेस करना चाह रहा है तो उसका फोन नंबर और आईपी एड्रेस लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों को दे दिया जाएगा.