T20 World Cup 2026

घर पर मिलेगा मूवी थिएटर का फील, जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी के साथ आते हैं ये स्मार्ट टीवी

Smart TV Under Rs 20000: अगर आप अपने लिए एक नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें 20,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है. इन सभी की साउंड क्वालिटी से लेकर पिक्चर क्वालिटी तक सभी कुछ कमाल की रहेगी. 

Canva
India Daily Live

Smart TV Under Rs 20000: ऑफिस से थक हार के घर आए और लिविंग रूम में बैठकर अपनी पसंदीदा मूवी देखें, यह सोचना ही कितना अच्छा लगता है. लेकिन यह सपना तभी पूरा होगा जब आपके पास एक ऐसा टीवी होगा. अगर आपका बजट कम है और आप एक अच्छा टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं जिसकी कीमत हो तो हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं. इनकी सभी की पिक्चर क्वालिटी और साउंड क्वालिटी काफी अच्छी है. 

यहां हम आपको टॉप 5 ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 20,000 रुपये से कम है. इनके कलर्स काफी एक्यूरेट हैं और इनकी पिक्चर क्वालिटी सिनेमा के शौकीन लोगों को बढ़िया लगेगी. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

Thomson Phoenix 43-inch QLED 4K Google TV: 

इसकी कीमत 19,999 रुपये है और यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है. इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 43 इंच 4K रेजोल्यूशन QLED स्क्रीन है. यह MEMC, डॉल्बी विजन, 4K HDR आदि के सपोर्ट के साथ आता है. इसमें डॉल्बी एटमॉस और DTS ट्रूसराउंड सपोर्ट के साथ ड्यूल बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं. इसमें 40W का साउंड आउटपुट है. साथ ही 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है. साथ ही इसमें Google TV OS और MT9602 प्रोसेसर भी मौजूद है. इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, बिल्ट-इन वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक RJ45 ईथरनेट पोर्ट हैं.

Acer 40-inch I Series Full HD Smart LED Google TV:

इसकी कीमत 17,999 रुपये है. इसमें फुल एचडी एलईडी स्क्रीन दी गई है. 40 इंच की स्क्रीन के साथ इसमें 1080p रेजोल्यूशन, HDR 10, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ माइक्रो डिमिंग फीचर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए, इसमें सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू-रे स्पीकर या गेमिंग कंसोल को कनेक्ट करने के लिए 2 HDMI पोर्ट दिए गए हैं. वहीं, USB डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए 2 USB पोर्ट दिए गए हैं. इसमें 2वे ब्लूटूथ 5.0 और एक डुअल बैंड वाई-फाई भी उपलब्ध कराया गया है. इसका स्पीकर 30 वॉट का आउटपुट है. इसमें 1.5GB रैम, 16GB स्टोरेज और 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है. 

iFFALCON 43-inch 4K Ultra HD Smart LED Google TV:

इसकी कीमत 18,999 रुपये है. इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा. इसमें 4K रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10 सपोर्ट, 4K अपस्केलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए, टीवी में 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट और 1 3.5mm हेडफोन जैक दिया गाय है. इसमें ड्यूल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ भी है. इसके अलावा 2GB रैम, 16GB स्टोरेज और 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें 24 वॉट का साउंड आउटपुट मौजूद है. 

Panasonic 32-inch HD Ready Smart LED Google TV:

इस टीवी की कीमत 15,990 रुपये है. यह 32 इंच का टीवी है जो बैचलर्स के लिए या छोटी फैमिली के लिए परफेक्ट रहेगा. इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 720p HD डिस्प्ले दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं.इसमें 1.5 जीबी की रैम और 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है. यह नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, जी5 जैसी ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है. इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट है. इसका स्पीकर 20 वॉट का है. 

MI 32-inch A Series HD Ready Smart Google TV:

इस टीवी की कीमत 14,999 रुपये है. इसमें 1366 x 768 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला HD डिस्प्ले दिया गया है. डॉल्बी ऑडियो के साथ 20 वॉट का साउंड आउटपुट है. इसमें गूगल टीवी, बिल्ट-इन वाई-फाई, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, 1.5 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, जी5 जैसी ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है. इसमें वॉयस अस्सिटेंट का सपोर्ट भी मौजूद है.