Samsung Galaxy S26 Ultra, iPhone 17 Pro Max, Pixel 10 Pro XL… कौन-सा फोन रहेगा आपके लिए बेस्ट?
Samsung Galaxy S26 Ultra, iPhone 17 Pro Max और Pixel 10 Pro XL में से आपके लिए बेस्ट क्या रहेगा, ये हम आपको यहां बता रहे हैं.
नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में लेटेस्ट Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर दिया गया है. भारत में इस हाई-एंड फोन का मुकाबला गूगल और एप्पल के कई फोन्स से होगा, जिसमें Google Pixel 10 Pro XL और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं. इन तीनों फोन्स की कीमत करीब-करीब आस-पास ही हैं, लेकिन इनमें सबसे अच्छा फोन कौन-सा है, ये हम आपको यहां बता रहे हैं.
अगर आप बिना पैसे की टेंशन लिए एक अच्छा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इन तीनों फोन्स के बेस्ट फीचर्स बता रहे हैं, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन-सा फोन आपके लिए बेस्ट रहेगा.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Pixel 10 Pro XL- डिस्प्ले
Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. वहीं, Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच का डिस्प्ले मौजूद है. इन सभी में सैमसंग में कुछ यूनिक मौजूद है. इसमें बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले दिया गया है, जो लोगों को आपके फोन में तांक-झांक करने से रोकता है. यह एक अच्छा अपग्रेड है. यह फीचर आईफोन और पिक्सल में नहीं है.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Pixel 10 Pro XL- प्रोसेसर
सैमसंग के फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है. वहीं, गूगल ने अपने फोन में टेंसर जी5 दिया गया है. वहीं, एप्पल की बात करें तो इसमें ए19 प्रो चिपसेट दिया गया है. इन सभी में 3nm चिप्स का इस्तेमाल किया गया है. स्टोरेज की बात करें तो सैमसंग और एप्पल दोनों 1TB तक स्टोरेज मिल गई है. इसके अलावा पिक्सल में 512GB तक स्टोरेज दी गई है.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Pixel 10 Pro XL- कैमरा
किसी भी प्रीमियम फोन के लिए कैमरा एक बड़ा अपग्रेड होता है. सैमसंग क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसका मेन सेंसर 200 मेगापिक्सल का है. गूगल और एप्पल की बात करें तो इनमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. गूगल में 42 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है. आईफोन में 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. सैमसंग के कैमरा में एक अहम बात है कि यह हाई-रेजोल्यूशन शॉट्स पर ध्यान देता है. वहीं,गूगल स्मार्ट AI इमेज प्रोसेसिंग पर आधारित है. इसके अलावा एप्पल नेचुरल कलर्स और मजबूत वीडियो का बैलेंस रखता है.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Pixel 10 Pro XL- बैटरी लाइफ
किसी भी फोन को खरीदते समय कैमरा एक अहम फैक्टर होता है. पिक्सल 10 प्रो XL में 5200mAh बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है. सैमसंग S26 अल्ट्रा की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 60W वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है. iPhone 17 Pro Max को वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ उपलब्ध कराया गया है. एप्पल कभी भी अपने फोन की बैटरी क्षमता क्लियर तौर पर नहीं बताता है.
किस डिवाइस को खरीदना रहेगा सही?
कैमरा, चार्जिंग स्पीड, प्राइवेसी फीचर्स के लिहाज से Galaxy S26 Ultra सबसे अच्छा रहेगा. वहीं, Pixel 10 Pro XL आपको दमदार बैटरी और फोटो के लिए नेक्स्ट-लेवल AI की सुविधा मिलती है. iPhone 17 Pro Max की बात करें तो यह परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी के मामले में बेस्ट है. अब आपके लिए कौन-सा फोन सही रहेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपकी प्रायोरिटी फोन खरीदने में क्या है.