Samsung Galaxy S26 सीरीज भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध, यहां जानें कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज को कुछ समय पहले मार्केट में लॉन्च किया गया था. यह कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज है. इस सीरीज में तीन फोन्स शामिल हैं, जिसमें गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा मौजूद हैं. 25 फरवरी को इस सीरीज को भारतीय मार्केट में उतारा गया था. जबरदस्त फीचर्स के साथ आने वाली ये सीरीज परफॉर्मेंस के मामले में शानदार है.
अल्ट्रा मॉडल की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है. वहीं, इसके स्टैंडर्ड और प्लस वेरिएंट में सैमसंग का इन-हाउस एक्सीनोस 2600 चिपसेट मौजूद है. इन तीनों ही मॉडल्स में 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मौजूद है. इसके साथ ही गैलेक्सी AI कैपेबिलिटी और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के सपोर्ट के साथ बेहतर कैमरा सिस्टम भी दिया गया है.
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज की कीमत और उपलब्धता:
भारत में सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत की बात करें तो इसके 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है. वहीं, 12 जीबी + 512 जीबी ऑप्शन की कीमत 1,59,999 रुपये है. वहीं, टॉप-एंड मॉडल 16 जीबी + 1 टीबी मॉडल की कीमत 1,89,999 रुपये है.
स्टैंडर्ड सैमसंग गैलेक्सी S26 की बात करें तो 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये है. वहीं, 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपये तक है. सैमसंग गैलेक्सी S26+ के 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,19,999 रुपये है. वहीं, 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है.
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के कलर वेरिएंट:
गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को कोबाल्ट वायलेट, ब्लैक, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. वहीं, गैलेक्सी S26+ कोबाल्ट वायलेट और ब्लैक कलर में उपलब्ध है. अगर फोन को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जाए तो इनका पिंक गोल्ड और सिल्वर शैडो एक्सक्लूसिव कलर वेरिएंट भी मिल जाएगा. इसे अमेजन और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है.
फीचर्स जानने के लिए क्लिक करें यहां-
200MP कैमरा और AI फीचर्स के साथ Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च, जानें कीमत