Samsung Galaxy S24 Display Issue: क्या आपने भी Samsung Galaxy S24 खरीदा है? अगर हां, तो आपको इसमें आ रही दिक्कत के बारे में पता ही होगा. लेकिन अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है. दरअसल, Samsung Galaxy S24 के डिस्प्ले के साथ कई यूजर्स को दिक्कत आ रही है. इसका डिस्प्ले काफी ग्रेनी नजर आ रहा है. रेडिट पर कई यूजर्स ने इसके बारे में कंप्लेंट की है.
Samsung Galaxy S24 की दिक्कत देखकर Samsung Galaxy Note 7 की याद आ जाता है. इस फोन में ओवरहीटिंग और ब्लास्ट की इतनी परेशानी आई थी कि सैमसंग को इसे रिकॉल करना पड़ा था. हालांकि, Galaxy S24 की परेशानी अभी इतनी बड़ी नहीं है लेकिन कंपनी को इसे शुरुआती दौर में ही ठीक करने की जरूरत है. नहीं तो, यूजर्स की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है.
क्या है परेशानी:
Galaxy S24 का डिस्पले काफी ग्रेनी नजर आ रहा है. जब भी यूजर कोई ऐप ओपन कर रहे हैं या फिर डार्क बैकग्राउंड जैसा कुछ ओपन कर रहे हैं तो उन्हें स्क्रीन ग्रेनी नजर आ रही है. सबसे अहम बात की यह परेशानी केवल Galaxy S24 यूजर्स को ही नहीं बल्कि Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra यूजर्स को भी आ रही है.
एक रेडिट पोस्ट के अनुसार, एक यूजर को यह इश्यू सैमसंग स्टोर पर मौजूद एक टेस्ट यूनिट के साथ भी आया. ग्रेनी डिस्प्ले के साथ हॉरिजॉन्टल लाइन्स भी दिखाई दे रही हैं. यह तब दिखाई देती हैं जब फोन की ब्राइटनेस को लो कर दिया जाता है.
इस दिक्कत को लेकर सैमसंग ने अभी कोई रिप्लाई नहीं दिया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है जल्द ही कंपनी की तरफ से कोई कदम उठाया जा सकता है. यह पहली बार नहीं है जब सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज के साथ कोई परेशानी आई हो. Galaxy S23 सीरीज में यूजर्स को डिस्प्ले के कलर के साथ परेशानी आई थी.