नई दिल्ली: अप्रैल 2026 भारत में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कई फोन्स लॉन्च किए जाएंगे. मार्च में iPhone 17e, Nothing Phone (4a) सीरीज, Motorola Edge 70 Fusion, और Xiaomi 17 सीरीज जैसे कई बड़े लॉन्च किए गए, जिसके बाद Vivo, OnePlus, Redmi, Realme, और Oppo जैसे ब्रांड अब अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में नए फोन लाने के लिए तैयार हैं.
इसे 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. Vivo इस हफ्ते V70 FE सीरीज पेश करने के लिए तैयार है. इसमें 6.83 इंच OLED स्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है. इसमें स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360 प्रोसेसर होगा. इसके साथ ही 8GB या 12GB रैम भी दी जाएगी. इसमें 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ आएगा. 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी की भी उम्मीद की जा रही है. इसके साथ ही 8MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 200MP का मेन रियर कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा होगा.
इसे 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. यह एक और बजट-फ्रेंडली फोन होगा. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी. इसमें 6.77 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा. यह स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा. इसमें 8GB/12GB रैम दी जा सकती है. वहीं, एंड्रॉइड 16 पर आधारित HyperOS 3 होगा. इसमें 45W चार्जिंग के साथ 5800mAh की बैटरी दी जा सकती है. इस फोन में 108MP मेन + 50MP रियर डुओ और 20MP का फ्रंट कैमरा शामिल है.
इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है. यह एक कैमरा-फोकस्ड फोन है. इसमें दमदार कैमरा फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसमें 50MP का रियर कैमरा होगा, जिसमें एडवांस्ड AI इमेजिंग और नैचुरल स्किन टोन जैसे फीचर्स मौजूद होंगे. इस फोन में LumaColor टेक्नोलॉजी दी जाएगी. इसके फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा. इसमें AI Edit Genie और सोशल मीडिया के लिए तुरंत कंटेंट बनाने वाला AI Instant Clip जैसे मजेदार AI टूल्स भी उपलब्ध होंगे.
इसे 7 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 6.78 इंच की प्रीमियम 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है. इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज होगी. इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक की होगी. यह स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें 16GB तक रैम दी जा सकती है. वहीं, 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. इसमें ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन के साथ 50MP का मेन कैमरा होगा.
इसे 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में टॉप-क्लास स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, 6.82 इंच का हाई-रिफ्रेश LTPO एमोलेड डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7050mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. इसकी सबसे खास बात इसका Hasselblad-ट्यून्ड क्वाड कैमरा सिस्टम है, जिसमें 200MP का मेन सेंसर और जबरदस्त जूम लेंस लगे होंगे.