7000mAh बैटरी के साथ बेहद किफायती कीमत में लॉन्च हुआ Realme C83 5G

Realme C83 5G को भारतीय मार्केट में 7000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है. इस फोन की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है. 

India Daily
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: Realme C83 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे दो कलर और तीन कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट से पर काम करता है. इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है. इसकी शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है. 

Realme C83 5G की कीमत: इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है. वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है. 

ऑफर्स और उपलब्धता:

इसे नो कॉस्ट EMI के साथ भी खरीदा जा सकेगा. इस फोन की सेल 7 मार्च दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया गया है.

Realme C83 5G के फीचर्स: 

यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 परकाम करता है. इसमें 6.8 इंच एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1570 है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज, पीक ब्राइटनेस 700 निट्स की है. यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज भी दी गई है. 

फोन में सिंगल रियर कैमरा यूनिट है. इसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर है. यह f/2.2 अपर्चर, 77-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ आता है. वहीं, फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है. यह सेंसर f/2.2 अपर्चर और 78-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है. 

इसके साथ ही 7000 एमएएच की टाइटन बैटरी भी दी गई है. यह 15 वॉट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G एलटीई, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, जीपीएस आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं.