8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme 16T 5G, जानें कीमत और फीचर्स
Realme 16T 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में 8000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक यहां जानें सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: Realme ने भारतीय मार्केट में नया फोन लॉन्च कर दिया है. Realme 16T 5G में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 144 हर्ट्ज, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8000 एमएएच की बैटरी शामिल हैं. इसके साथ ही Realme Buds Air 8 Pro भी लॉन्च किए गए हैं. फोन की बात करें तो इसमें IP69-रेटेड धूल और पानी से बचाव और मिलिट्री-ग्रेड शॉक प्रोटेक्शन दी गई है.
Realme 16T की कीमत और उपलब्धता: इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. इसके अलावा 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है. इसे स्टारलाइट ब्लैक, स्टारलाइट ब्लू और स्टारलाइट रेड कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा.
Realme 16T के लॉन्च ऑफर्स:
Flipkart और Realme.com पर लॉन्च ऑफर्स के तहत, अगर आप क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करते हैं तो 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा 2,000 रुपये तक के बैंक और यूपीआई ऑफर्स का बेनिफिट भी मिल रहा है. इसके साथ ही 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और मौजूदा Realme यूजर्स के लिए 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट दिया जाएगा. इसकी प्री-बुकिंग 26 मई तक खुली रहेंगी. इस फोन की पहली सेल 27 मई को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. यह 2 जून तक चलेगी.
Realme 16T के फीचर्स:
इसमें 6.8 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है. इसका हाई-ब्राइटनेस मोड 1200 निट्स है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है. इसमें 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित रियलमी यूआई 7 के साथ आता है. फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग मिली है. थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें वेपर चैंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम दिया गया है. फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है. वहीं, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है. इसमें पीछे की तरफ एक सेल्फी मिरर फीचर भी है. इसमें होल-पंच डिस्प्ले के अंदर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, VoWiFi, Bluetooth 5.3, IPv6, GPS आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं.