Nothing Phone 3 vs iPhone 16: कीमत से फीचर्स तक क्या है इनमें अंतर
Nothing Phone 3 vs iPhone 16: नथिंग फोन 3 और आईफोन 16 को लेकर कंपेरिजन किया जा रहा है. ऐसे में हम आपको इन दोनों फोन्स में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं, ये बताने जा रहे हैं.
Nothing Phone 3 vs iPhone 16: हाल ही में नथिंग ने अपना नया फोन लॉन्च किया है. नथिंग फोन 3 को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इसे प्रीमियम प्राइस में पेश किया गया है. बता दें कि इसकी कीमत iPhone 16 से भी ज्यादा है. इस डिवाइस में कस्टमाइजेबल ग्लिफ मैट्रिक्स है. साथ ही यह स्नैपड्रैगन 8S जेन 4 चिपसेट के साथ आता है. इसके अलावा, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है.
नथिंग फोन 3 और आईफोन 16 को लेकर कंपेरिजन किया जा रहा है. ऐसे में हम आपको इन दोनों फोन्स में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं, ये बताने जा रहे हैं. इससे पहले जानते हैं कि इनकी कीमत क्या है. नथिंग फोन 3 के 12 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है. वहीं, इसके 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है. वहीं, आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है.