Telegram New Features: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp को टक्कर देने के लिए Telegram ने कई ऐसे फीचर्स लॉन्च किए गए हैं जो कंटेंट क्रिएटर्स की मोटी कमाई कराने में मदद करेंगे. इससे यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर होगा ही और साथ ही क्रिएटर्स को काफी बड़ा फायदा होगा. नए फीचर्स में डॉक्यूमेंट व्यूएर ऑन आईओएस, सुपर चैनल्स, स्टार रिएक्शन्स शामिल हैं. अगर आप भी टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो यहां देखें सभी लेटेस्ट लॉन्च फीचर्स.
अगर आप टेलीग्राम पर कंटेंट क्रिएटर हैं और ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो ये सभी फीचर्स आपको काफी पसंद आएंगे. ये फीचर्स क्या हैं और इनसे कैसे मोटी कमाई हो पाएगी, चलिए जानते हैं.
यूजर अब नए स्टार रिएक्शन का इस्तेमाल करके टेलीग्राम स्टार भेजकर अपने पसंदीदा चैनल और कंटेंट क्रिएटर को सीधे सपोर्ट कर सकते हैं. चैनल ओनर्स को 100% स्टार मिलते हैं और इन स्टार्स को टोनकॉइन क्रिप्टोकरेंसी रिवॉर्ड या सब्सिडी वाले एडवर्टाइजमेंट में बदला जा सकता है.
कंटेंट क्रिएटर अब स्पेशल इनविटेशन लिंक बना सकते हैं जो टेलीग्राम स्टार में मंथली पेमेंट के बदले चैनल में शामिल होने की अनुमति देते हैं. ऐसा लिंक बनाने के लिए चैनल की सेटिंग पर जाना होगा. फिर चैनल टाइप पर टैप करें. इसके बाद Manage Invite Links पर टैप करें. नया लिंक बनाएं. फिर Require Monthly Fee को इनेबल कर दें.
जिनका चैनल है वो पैसा कमाने के लिए फोटोज और वीडियोज को पोस्ट कर सकते हैं. यह अपडेट बॉट के लिए पेड पोस्ट उपलब्ध कराता है जिसमें चैनलों में बॉट एडमिन और टेलीग्राम बिजनेस अकाउंट को ऑपरेट करने वाले बॉट शामिल हैं. यह चैनलों और बिजनेसेज को ऑटोमेट करने का नया तरीका है जो फोटो जनरेशन, वीडियो अपस्केलिंग समेत कई सर्विसेज बनाने में मदद करता है.
जब डेवलपर या चैनल के मालिक अपने स्टार का इस्तेमाल टोनकॉइन में रिवॉर्ड प्राप्त करने के लिए करते हैं, तो टेलीग्राम लगभग जीरो कमीशन लेता है. अगर कंटेंट क्रिएटर टेलीग्राम एड्स के साथ अपने चैनल को बढ़ावा देना चाहते हैं और इसके लिए स्टार्स को फिर से इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ऐसे एड्स पर 30% की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
जब आप टेलीग्राम चैनल में कुछ पोस्ट करते हैं, तो सब्सक्राइबर को आमतौर पर आपके चैनल के बजाय चैनल का नाम और फोटो दिखाई देता है. लेकिन इस नए फीचर के साथ आप अपने चैनल को एक ग्रुप की तरह बना सकते हैं, जहां एडमिन अपनी प्रोफाइल को ही पोस्ट कर सकते हैं. चैनल एडमिन मैसेज बार में प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करके कभी भी बदल सकते हैं. चैनल को सुपर चैनल में बदलने के लिए चैनल सेटिंग पर जाएं और फिर एडमिनिस्ट्रेटर पर जाएं और साइन मैसेज और शो ऑथर्स प्रोफाइल ऑन करें.
iOS पर .pdf, .xls, या .docx जैसे डॉक्यूमेंट अब टेलीग्राम ब्राउजर के अलग-अलग टैब में खोले जा सकेंगे जिससे आप चैट में फाइलों और मैसेजों के बीच आसानी से स्विच कर सकें.