फ्री मिल रहा है Netflix? जानिए कैसे मिलेगा 30 दिन मुफ्त सब्सक्रिप्शन
Netflix एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है. खबरों के मुताबिक, कंपनी धीरे-धीरे अपने पुराने फ्री ट्रायल ऑफर को वापस ला रही है.
नई दिल्ली: Netflix एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है. खबरों के मुताबिक, कंपनी धीरे-धीरे अपने पुराने फ्री ट्रायल ऑफर को वापस ला रही है. पहले Netflix नए यूजर्स को 30 दिन का फ्री ट्रायल देता था, लेकिन 2020 में इसे बंद कर दिया गया था. अब कुछ देशों में फिर से यह सुविधा देखने को मिल रही है.
हाल ही में कई यूजर्स ने बताया कि नया अकाउंट बनाते समय उन्हें Try 30 days for ₹0 या 15 दिन का फ्री ट्रायल ऑफर दिखा. Netflix ने भी कन्फर्म किया है कि कुछ चुनिंदा यूजर्स को यह ऑफर मिल रहा है. हालांकि, यह हर किसी को नहीं मिलेगा. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका अकाउंट, डिवाइस और लोकेशन इस ऑफर के लिए योग्य है या नहीं.
कंपनी कर रही है नया ऑफर टेस्ट:
भारत में भी कुछ यूजर्स को नया ईमेल आईडी इस्तेमाल करने पर यह ऑफर दिखाई दिया है. इसका मतलब है कि कंपनी अलग-अलग यूजर्स पर टेस्ट कर रही है, जिसे A/B Testing कहा जाता है. इसलिए किसी को 30 दिन का ट्रायल मिल रहा है, तो किसी को 15 दिन का.
Also Read
कैसे चेक करें कि आपको Free Trial मिल रहा है या नहीं:
-
सबसे पहले Netflix की वेबसाइट या ऐप खोलें.
-
फिर नया अकाउंट बनाएं और नया ईमेल आईडी इस्तेमाल करें.
-
साइनअप करते समय देखें कि Free Trial का ऑप्शन दिख रहा है या नहीं.
-
अगर दिखे तो अपना प्लान चुनें और पेमेंट डिटेल डालें.
-
इसके बाद आप बिना पैसे दिए तुरंत कंटेंट देख सकते हैं.
कभी भी कैंसिल कर सकते हैं सब्सक्रिप्शन?
ध्यान रखें कि Netflix में AutoPay ऑन रहता है. इसका मतलब कि ट्रायल खत्म होने के बाद आपके अकाउंट से अपने आप पैसे कट सकते हैं. अगर आप पैसे नहीं देना चाहते, तो ट्रायल खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल जरूर करें. देखा जाए तो Netflix का यह कदम नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए है और आने वाले समय में यह फीचर और लोगों के लिए उपलब्ध हो सकता है.