Apple Watch Mistakes: अगर आपके पास आईफोन है तो Apple Watch आपके लिए बहुत उपयोगी साथी हो सकती है. यह हाइकिंग, जिम, दौड़ना या रोजमर्रा के कामों में आपकी मदद करती है. खासकर अल्ट्रा मॉडल एडवेंचर के लिए बहुत अच्छा है. लेकिन Apple Watch को सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. कई लोग छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे वॉच खराब हो सकती है.
Apple Watch सीरीज 6 के बाद के मॉडल पानी में 50 मीटर तक जा सकते हैं. आप इन्हें बारिश या स्विमिंग के समय भी पहन सकते हैं. लेकिन अगर आपकी वॉच टूट गई है या उसमें कोई दरार आ गई है तो उसे पानी से पूरी तरह बचाएं. टूटी वॉच में पानी घुसने से अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं.
वॉच साफ करते समय हमेशा मुलायम और सॉफ्ट कपड़े का ही इस्तेमाल करें. साबुन, केमिकल या खुरदुरे प्रोडक्ट बिल्कुल न लगाएं. इससे वॉच की पानी रोकने की क्षमता कमजोर हो जाती है. साफ करने के लिए सिर्फ मुलायम कपड़ा और साफ पानी काफी है.
सबसे बड़ी गलती पुराना सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करना है. जब भी Apple नया अपडेट जारी करे, तुरंत इसे इंस्टॉल कर लें. पुराना वर्जन रखने से हैकर्स आपके डेटा चुरा सकते हैं. अपडेट से न सिर्फ सुरक्षा बढ़ती है बल्कि नई सुविधाएं भी मिलती हैं.
बाजार में कई हार्ड केस मिल जाते हैं, लेकिन इन्हें लगाने से बचें. Apple ने कभी भी अपनी वॉच के लिए हार्ड केस नहीं बनाया. हार्ड केस से वॉच के बटन, क्राउन और पोर्ट्स खराब हो सकते हैं. इससे वॉच की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है.
Apple Watch महंगी होती है, इसलिए इसकी देखभाल सही तरीके से करें. ऊपर बताई गई गलतियां न करें तो आपकी वॉच लंबे समय तक नई जैसी चलती रहेगी. सॉफ्टवेयर अपडेट रखें, सावधानी से साफ करें और पानी का खास ध्यान रखें.