BSNL ने लॉन्च किया iPhone 17 से भी महंगा फोन, जानें खासियत


Sagar Bhardwaj
09 Jul 2026

BSNL का बड़ा धमाका

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारत में एक खास सैटेलाइट फोन (Satellite Phone) लॉन्च किया है, जो बिना मोबाइल नेटवर्क के भी काम करेगा.

इतनी है कीमत

    इस एडवांस्ड और बेहद मजबूत सैटेलाइट फोन की कीमत टैक्स मिलाकर 1,34,166 रुपये तय की गई है.

बिना टावर के करेगा काम

    यह फोन आम स्मार्टफोन से अलग है. यह मोबाइल टावर की जगह सीधे स्पेस में मौजूद सैटेलाइट से कनेक्ट होता है, जिससे सुदूर इलाकों में भी नेटवर्क मिलता है.

इनमारसैट (Inmarsat) से मिलाया हाथ

    BSNL ने इस सैटेलाइट फोन को ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क प्रदाता कंपनी 'Inmarsat' के साथ पार्टनरशिप करके तैयार किया है.

खरीदने के लिए चाहिए अनुमति

    इस फोन को कोई भी आम इंसान सीधे नहीं खरीद सकता. भारत में सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) से मंजूरी लेना अनिवार्य है.

बिना मंजूरी इस्तेमाल पर जेल

    बिना वैध अनुमति या लाइसेंस के सैटेलाइट फोन रखना या उसका इस्तेमाल करना भारत में पूरी तरह गैरकानूनी है और ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

इमरजेंसी के लिए SOS फीचर

    इस फोन में संकट के समय मदद बुलाने के लिए SOS इमरजेंसी सपोर्ट दिया गया है, जो आपदा या मुसीबत के समय बहुत काम आएगा.

दमदार बैटरी और रफ-एंड-टफ बॉडी

    चुनौतीपूर्ण और दुर्गम रास्तों के लिए इसे बेहद मजबूत (Rugged) बनाया गया है, साथ ही इसकी बैटरी लाइफ काफी लंबी है ताकि चार्जिंग की दिक्कत न हो.

किन लोगों के लिए है फायदेमंद?

    यह फोन डिफेंस (सेना), आपदा प्रबंधन, माइनिंग (खनन), समुद्री जहाजों, दूरदराज के पर्यटकों और दुर्गम तीर्थयात्राओं पर जाने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी है.

संपर्क करने का तरीका

    इस फोन और सेवा के बारे में अधिक जानकारी के लिए लोग नजदीकी BSNL ऑफिस जा सकते हैं या फिर कंपनी के नंबर 9768866652 पर संपर्क कर सकते हैं.

More Stories