तिब्बत में आया 7 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
गुरुवार को चीन के तिब्बत में एक शक्तिशाली भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 आंकी गई.
गुरुवार को चीन के तिब्बत में एक शक्तिशाली भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 आंकी गई. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर गहराई में था. फिलहाल इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
तिब्बत की राजधानी से 400 किमी दूर था भूकंप का केंद्र
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय रात 10.33 बजे उत्तरी तिब्बत के नागकू जिले के एक काउंटी में आया जिसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 400 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में था.
हफ्तों पहले भयानक बाढ़ ने मचाई थी तबाही
यह भूकंप नेपाल-चीन बॉर्डर के पहाड़ी इलाकों में आई भयानक बाढ़ और भूस्खलन के कुछ हफ्तों बाद आया है, जिसमें 1400 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग लापता हो गए थे.
ग्लेशियर टूटने से आई थी आपदा
अगस्त के अंत में नेपाल और चीन के स्वतंत्र तिबत क्षेत्र की सीमा के बीच में एक ग्लेशियर टूट गया था, जिसके कारण आयी भयानक बाढ़ और भूस्खलन ने नीचे की घाटी को अपनी चपेट में ले लिया था. जिसकी वजह से क्षेत्र में भीषण तबाही हुई थी.
6000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता
इस प्राकृतिक आपदा के बाद इलाके में हफ्तों तक सर्च और रिकवरी ऑपरेशन चलाया गया. बताया जा रहा है कि प्रभावित इलाके में अभी भी 6000 से ज्यादा लोग लापता हैं.
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
इस भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने और किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं है.