नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और एसी का यूसेज काफी ज्यादा बढ़ गया है. एयर कंडीशनर जितना ज्यादा चलता है उतनी ही ज्यादा बिजली भी खर्च होती है. कई बार आपको यह दिक्कत आई होगी कि एसी के चलते आपका बिजली का बिल बहुत ज्यादा आ जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करें तो आपके बिजली का बिल 30-50% तक कम हो सकता है. अगर आप सही तरीके से एसी इस्तेमाल करें तो ठंडक भी बनी रहेगी और बिल भी कंट्रोल में रहेगा.
टेम्प्रेचर सेटिंग: AC का टेम्प्रेचर 24°C से 26°C के बीच रखें. कई लोग 18-20°C पर सेट करते हैं, जो गलत है. हर 1°C बढ़ाने पर लगभग 6% बिजली बचती है. रात में स्लीप मोड या टाइमर लगाएं, जिससे AC जरूरत से ज्यादा न चले.
AC के साथ पंखा जरूर चलाएं: सीलिंग फैन या टेबल फैन AC की ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैलाता है. इससे AC का टेम्प्रेचर 2-3 डिग्री ज्यादा ही महसूस होता है.
मेंटेनेंस बहुत जरूरी: AC का फिल्टर हर 15-30 दिन में साफ करना बेहद जरूरी है. गंदे फिल्टर होने से एसी को कमरा ठंडा करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और बिजली ज्यादा खर्च नहीं होती है. गर्मी शुरू होने से पहले सर्विसिंग करवाना जरूरी है.
घर को गर्म होने से बचाएं: दोपहर में खिड़कियों पर मोटे पर्दे या ब्लैकआउट ब्लाइंड्स लगाना काफी मदद कर सकता है. इससे धूप कमरे में नहीं आती है और घर गर्म नहीं होता है. जब एसी चले तो दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें.
सही क्षमता का एसी चुनें: आपको अपने कमरे के अनुसार ही एसी की क्षमता चुननी चाहिए. छोटे कमरे में बड़ी क्षमता का AC बेकार बिजली खर्च करता है.
स्मार्ट थर्मोस्टेट या टाइमर इस्तेमाल करें: आप एसी चलाने के दौरान स्मार्ट थर्मोस्टेट या टाइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह AC को अपने आप बंद कर देता है, जिससे बिजली कम खर्च होती है.
इन टिप्स को अपनाने से न सिर्फ बिजली का बिल कम आएगा, बल्कि AC की उम्र भी बढ़ेगी.