नई दिल्ली: गर्मियां अभी-अभी शुरू हुई हैं. कई घरों में AC का इस्तेमाल भी शुरू हो गया है. अगर आपने भी अपने घर में एसी शुरू कर दिया है. अगर आप भी अपना AC चलाना शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि इसके लिए आपको कितने पैसे चुकाने होंगे. अगर आपके पास 1.5 टन का एसी है तो आपका बिजली का बिल कितना खर्चा होगा, ये हम आपको यहां बता रहे हैं. अलग-अलग AC पर दी गई अलग-अलग स्टार रेटिंग की मदद से भी खर्चा बचाया जा सकता है.
गर्मियों के मौसम में एसी बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है. हालांकि, ठंडक देने के साथ-साथ ये बिजली के बिल को भी काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं. एक नॉर्मल 1.5 टन का स्प्लिट AC कितनी बिजली खर्च करत ाहै, यह उसकी रेटिंग, इश्तेमाल किए जाने वाले घंटे और उसकी क्षमता पर निर्भर करता है.
यह आमतौर पर हर घंटे लगभग 1.5 से 1.7 यूनिट बिजली की खपत करता है. हर रोज अगर आप 10 घंटे एसी इस्तेमाल करते हैं तो यह करीब 17 यूनिट बिजली खर्च करता है. 30 दिन के हिसाब से करीब 510 यूनिट खर्च होती हैं. अगर आपके यहां 8 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल लिया जाता है, तो यह 4080 रुपये प्रति महीने हो जाता है.
यह आमतौर पर हर घंटे लगभग 1.2 यूनिट बिजली की खपत करता है. हर रोज अगर आप 10 घंटे एसी इस्तेमाल करते हैं तो यह करीब 21 यूनिट बिजली खर्च करता है. 30 दिन के हिसाब से करीब 612 यूनिट खर्च होती हैं. अगर आपके यहां 8 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल लिया जाता है, तो यह करीब 4896 रुपये प्रति महीने हो जाता है.
इन सब के अलावा यह जानना भी जरूरी है कि एसी में स्टार रेटिंग कितनी जरूरी है. बता दें कि स्टार रेटिंग से यह तय करने में मदद मिलती है कि एयर कंडीशनर कितनी बिजली बचाता है. ज्यादा स्टार रेटिंग का मतलब है- बिजली की कम खपत, महीने का बिल कम आना, लंबे समय में ज्यादा बचत शामिल है. 5 स्टार रेटिंग एसी थोड़े महंगे आते हैं लेकिन बिजली भी कम खर्च करते हैं.