नई दिल्ली: Samsung ने इस हफ्ते भारत में अपना नया Galaxy A37 स्मार्टफोन लॉन्च किया था. यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया है. इन फोन का मुकाबला Poco X8 Pro Max और Vivo V70 से होगा. ये तीनों ही फोन्स लगभग एक जैसी कीमत में आते हैं. इनमें फास्ट प्रोसेसर, स्मूद 120Hz AMOLED स्क्रीन और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरे जैसे जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं.
Samsung Galaxy A37 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256
जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है. यह एवसम लैवेंडर, एवसम चारकोल और एवसम ग्रेग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा.
Poco X8 Pro Max के 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है. यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा.
Vivo V70 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है.
Samsung Galaxy A37 में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. यह एंड्रॉइड 16 पर चलता है, जिस पर One UI 8.5 की स्किन दी गई है. Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच की बड़ी एमोलेड स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है. Vivo V70 की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. यह एंड्रॉइड 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आता है.
Galaxy A37 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें एक्सीनोस 1480 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. Poco X8 Pro Max में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500s प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसमें 9000mAh की बैटरी दी गई है. Vivo V70 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है.
Samsung Galaxy A37 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल, दूसरा अल्ट्रा-वाइड लेंस और तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है. Poco X8 Pro Max में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है. इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Vivo V70 में प्रीमियम Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला, 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्स लका अल्ट्रा-वाइड सेंसर है. इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
अगर आप लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट, रोजाना के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कुल मिलाकर अच्छे फीचर्स चाहते हैं, तो Samsung Galaxy A37 चुनें. अगर आपको जबरदस्त गेमिंग परफॉर्मेंस, एक दमदार चिपसेट और बहुत बड़ी बैटरी चाहिए, तो Poco X8 Pro Max चुनें. वहीं, अगर आपके लिए कैमरा क्वालिटी, स्लिम डिजाइन और एक बैलेंस्ड फोन ज्यादा मायने रखता है, तो Vivo V70 चुनें.