18999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ iQOO Z11x 5G, जानें फीचर्स
iQOO Z11x 5G को भारतीय मार्केट में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: iQOO Z11x 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह कंपनी के Z11 लाइनअप का लेटेस्ट एडिशन है. इसे तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही यह दो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 टर्बो चिपसेट से लैस होगा. इसमें 7200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है, जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है.
iQOO Z11x 5G की कीमत: इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है.
कब शुरू होगी इस फोन की सेल:
इस फोन की सेल भारत में 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से अमेजन पर आयोजित की जाएगी. इसे प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. अगर आपके पास एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड है तो आपको 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा.
iQOO Z11x 5G के फीचर्स:
यह ड्यूल सिम हैंडसेट है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित ओरिजिनओएस 6 पर काम करेगा. इसमें 6.76 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2344 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है. डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है. यह फोन 4nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 टर्बो चिपसेट से लैस है.
कैमरा-बैटरी समेत अन्य डिटेल्स:
इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है. इसका दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा है. फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मौजूद है.
फोन में 7200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एक यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.