12GB तक रैम और 7600mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO 15R, जानें कीमत​​​​​​​

iQOO 15R को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में.

iQOO
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: भारत में iQOO 15R लॉन्च कर दिया गया है. यह कंपनी के फ्लैगशिप लाइनअप में अपने हाई-एंड सिबलिंग iQOO 15 के साथ शामिल हो गया है. इसमें 1.5के 144 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले दिाय गया है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 7600 एमएएच की बैटरी दी गई है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.

iQOO 15R के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है. इसके तीसरे वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है. इसे डार्क नाइट और ट्रायम्फ सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. 

कब शुरू होगी सेल:

इसे अमेजन और iQOO इंडिया स्टोर के साथ-साथ वीवो रिटेल स्टोर से प्री-बुक किया जा सकता है. अर्ली सेल के तहत इस फोन को 2 मार्च सुबह 10 बजे से खरीदा जा सकेगा. इसकी जनरल सेल 3 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो अगर यूजर एचडीएफसी और एक्सिस बैंक क्रेडिट, डेबिट और ईएमआई के जरिए ट्रांजेक्शन करते हैं, तो उन्हें 4,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसे खरीदने पर 1,899 रुपये में iQOO/ Vivo TWS भी मिलेंगे.

iQOO 15R के फीचर्स:

यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर काम करता है, जो OriginOS 6 पर चलता है. इसमें 6.59 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1260 x 2750 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. 

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है. इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं. इसमें IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है. फोन में 7600 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है.