7000mAh बैटरी और 16GB तक रैम से लैस iQOO 15 Apex Edition लॉन्च, जानें कीमत
iQOO 15 Apex Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 72,999 रुपये है. इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं, चलिए जानते हैं.
नई दिल्ली: iQOO 15 Apex Edition को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन iQOO 15 का स्पेशल एडिशन वेरिएंट है. यह वेरिएंट Alpha और Legend कलर वेरिएंट्स की लिस्ट में शामिल हो गया है. इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
iQOO 15 Apex Edition की कीमत: इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है. वहीं, इसके 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है. प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत, यूजर्स को 6,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके बाद इस फोन के वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 66,999 रुपये और 73,999 रुपये हो जाएगी.
iQOO 15 Apex Edition के प्री-बुकिंग ऑफर्स:
इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है. इसकी सेल 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. इस फोन को iQOO India की वेबसाइट, अमेजन, वीवो के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल और देश भर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा. अगर यूजर इसे प्री-बुक करते हैं तो उन्हें 1,899 रुपये वाला iQOO TWS फ्री दिया जाएगा. इसके अलावा, 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर भी उपलब्ध है.
iQOO 15 Apex Edition के फीचर्स:
यह फोन ड्यूल सिम पर काम करता है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है. इसमें 6.85 इंच का Samsung M14 8T एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स तक की है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 16 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है.
कैमरा और बैटरी की डिटेल्स:
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मौजूद है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा है. वहीं, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर है. वहीं, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है. फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन में IP68 + IP69-रेटिंग दी गई है. फोन में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.