iPhone 15 Pro से सस्ता बिक रहा iPhone 17 Pro, यहां से कर सकते हैं ऑर्डर

अगर आप आईफोन का प्रो वेरिएंट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं.

Flipkart
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: जरा सोचिए, अगर आपको iPhone 15 Pro की कीमत में iPhone 17 Pro मिल जाए, तो क्या आप खरीदना चाहेंगे? शायद आपको यकीन नहीं आ रहा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन यह सही है. ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इन दोनों फोन्स की कीमत करीब-करीब एक जैसी हैं. 15 प्रो का 128 जीबी वेरिएंट और 17 प्रो 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लगभग एक ही कीमत में खरीदा जा सकेगा. सबसे पहले इनकी कीमत और ऑफर्स के बारे में जान लेते हैं.

APPLE iPhone 15 Pro की कीमत और ऑफर्स:

इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है. बैंक ऑफर के तहत अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई का इस्तेमाल किया जाता है, तो 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा, जिसके बाद इसकी कीमत 1,30,900 रुपये हो जाएगी. इसे आप EMI पर भी खरीद सकते हैं, जिसके लिए 36 महीनों तक हर महीने 4,682 रुपये देने होंगे. इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 63,300 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा. 

iPhone 15 Pro Discount India Daily Flipkart

APPLE iPhone 17 Pro की कीमत और ऑफर्स:

इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,32,900 रुपये है. बैंक ऑफर के तहत अगर आईसीआईसी, एक्सिस, एसबीआई या फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है, तो 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा, जिसके बाद इसकी कीमत 1,29,900 रुपये हो जाएगी. इसे आप नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं, जिसके लिए 6 महीनों तक हर महीने 21,484 रुपये देने होंगे. इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 68,300 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा. 

iPhone 17 Pro Discount India Daily Flipkart

आखिर दोनों ही कीमत में क्यों नहीं है फर्क?

ये कहना तो मुश्किल है कि आखिर दोनों फोन्स की कीमत में अंतर क्यों है, जबकि आईफोन 17 प्रो आईफोन 15 से लेटेस्ट प्रोडक्ट है. इस हिसाब से आईफोन 17 प्रो महंगा होना चाहिए और वो भी तब जब 256 जीबी वेरिएंट हो, लेकिन आईफोन 15 प्रो का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ज्यादा महंगा है. ऐसा क्यों किया गया है, ये कहना कुछ मुश्किल है. अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और वो भी आईफोन, तो ये ऑफर आपको काफी पसंद आ सकता है.