menu-icon
India Daily

अब तक की सबसे कम कीमत में बिक रहा iPhone 13, जानें क्या है नई कीमत

Amazon Great Indian Festival Sale प्राइम यूजर्स के लिए लाइव कर दी गई है. इस दौरान iPhone 13 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में.

Shilpa Shrivastava
अब तक की सबसे कम कीमत में बिक रहा iPhone 13, जानें क्या है नई कीमत
Courtesy: Amazon

iPhone 13 Price Cut: Amazon Great Indian Festival Sale वैसे तो 27 सितंबर से शुरू होगी लेकिन प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल आज से ही शुरू हो गई है. इस दौरान अमेजन प्राइम मेंबर्स को एक्सक्लूसिव डील्स का मजा मिलेगा. प्रोडक्ट्स पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा. अगर आपके पास SBI कार्ड है तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. प्रोडक्ट्स को ईजी इंस्टॉलमेंट्स पर भी खरीदा जा सकेगा.

इस सेल में iPhone 13 को King Of All Deals कहा जा रहा है क्योंकि इस फोन को अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है. जब से iPhone 16 लॉन्च हुआ है तब से लेकर अब तक कंपनी के पुराने मॉडल्स की कीमत कम की जा रही है. अब अमेजन पर iPhone 13 को बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकेगा.

iPhone 13 की कीमत और ऑफर्स:

इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है. वहीं, बैंक ऑफर्स के साथ इसे 39,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ SBI कार्ड ऑफर दिया जा रहा है. इसे कई कलर्स जैसे रेड, ब्लू, ग्रीन, मिडनाइट, पिंक स्टारलाइट में उपलब्ध कराया जाएगा. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 39,650 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यह फोन 349 रुपये में मिल जाएगा.

iPhone 13 के फीचर्स:

इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है. इसमें सिनेमैटिक मोड भी मौजूद है. इसमें ड्यूल कैमरा दिया गया है जिसका पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर और दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है. फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ फ्रंट सेंसर है. यह फोन A15 बायोनिक चिपसेट से लैस है. इसमें 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं.