menu-icon
India Daily

iOS 18 अपडेट के साथ फोन की बैटरी जल्दी हो रही है खत्म, Apple ने बताया कैसे बचें

iOS 18 Battery Issue: क्या आपने अपने आईफोन में आईओएस 18 अपडेट कर लिया है? अगर हां, तो क्या आपको फोन में बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या आ रही है? अगर आपको ऐसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो Apple ने कुछ सुझाव शेयर किया है जिससे इस परेशानी को कम किया जा सकता है.

India Daily Live
iOS 18 अपडेट के साथ फोन की बैटरी जल्दी हो रही है खत्म, Apple ने बताया कैसे बचें
Courtesy: Freepik

iOS 18 Battery Issue: iPhone में नए और दमदार सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जिनके चलते लोग इनकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं. लेकिन इस बार iOS 18 अपडेट के साथ लोग परेशान हो गए हैं. दरअसल, iOS 18 अपडेट के बाद कई यूजर्स बैटरी समस्याओं से जूझ रहे हैं. 16 सितंबर को इस अपडेट को जारी किया गया था जिसके बाद शिकायतें आई हैं कि iPhone की बैटरी एक घंटे में 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो रही है, जिससे यूजर्स को दिन में कई बार फोन को चार्ज करना पड़ रहा है. 

इसके अलावा, कई iPhone यूजर्स के पास एंड्रॉइड की तरह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है, जिससे उन्हें चार्जिंग में ज्यादा समय लग रहा है. इससे यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. iPhone यूजर्स के लिए iOS 18 अपडेट के बाद बैटरी की समस्याएं सही एक चिंता का विषय है. इस परेशानी को लेकर कंपनी ने कुछ सुझाव शेयर किए हैं जिससे बैटरी की समस्या कुछ कम हो सकती है.

Apple ने शेयर किए ये सुझाव:

  • ऑटो ब्राइटनेस और ऑटो लॉक बंद करें: सेटिंग्स में जाकर इन फीचर्स को बंद करें जिससे बैटरी की खपत कम हो सके.

  • लोकेशन सर्विस को रिव्यू करें: कई ऐप्स बैकग्राउंड में लोकेशन सर्विस का इस्तेमाल करती हैं. इसे सीमित करने से बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती है.

  • बैकग्राउंड एप रिफ्रेश बंद करें: यह फीचर बैटरी को ज्यादा खपत करता है, इसलिए इसे बंद करें या सीमित करें.

  • वाईफाई का इस्तेमाल करें: मोबाइल डाटा के मुकाबले वाईफाई कम बैटरी खर्च करता है, इसलिए वाईफाई का प्रायोरिटी दें.

  • बैटरी खपत को रिव्यू करें: बैटरी सेक्शन में जाकर चेक करें कि कौन सी ऐप्स ज्यादा बैटरी का इस्तेमाल कर रही हैं. जरूरत न होने पर उन्हें हटा दें.

  • फोर्स स्विच ऑफ: कभी-कभी, iPhone को फोर्स तरीके से स्विच ऑफ करना भी इस समस्या से निजात दिला सकता है.