6500mAh बैटरी से लैस Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Infinix Note Edge 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
नई दिल्ली: Infinix Note Edge 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह एक मिड-रेंज सेगमेंट फोन है. यह XOS 16 पर काम करता है, जो एंड्रॉइड 16 पर आधारित है. इस फोन में 120 हर्ट्ज का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिाय गया है. इसके साथ ही मीडियाटेक डायमेंसिटी 7100 चिपसेट और 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसकी शुरुआती कीमत 21,999 ुरपये है.
Infinix Note Edge 5G की कीमत की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है. इसके अलावा 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है. इसे लूनर टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू और सिल्क ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी सेल फ्लिपकार्ट समेत इनफिनिक्स के ऑनलाइन स्टोर से 25 फरवरी से खरीदा जा सकेगा.
फोन के साथ मिलेंगे बैंक ऑफर्स:
Infinix Note Edge 5G को खरीदते समय अगर आप एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके साथ ही फोन खरीदने के 6 महीने के अंदर वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का बेनिफिट लिया जा सकेगा.
Infinix Note Edge 5G के फीचर्स:
यह ड्यूल-सिम सपोर्ट करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित XOS 16 पर काम करता है. इसमें 6.78 इंच 1.5K (1208x2644 पिक्सल) LTPS 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की है. इस पर गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है.
यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट से लैस है. इसमें ग्राफिक्स के लिए माली-G610 जीपीयू दिया गया है. इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा यूनिट दी गई है. इसमें f/1.8 अपर्चर और ड्यूल फ्लैश सेटअप के साथ 50मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है. सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है.
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5.5G और 5G नेटवर्क, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो आदि शामिल हैं. डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग दी गई है. फोन में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.