menu-icon
India Daily

फालतू के WhatsApp ग्रुप्स में नहीं होना चाहते एड तो फटाफट कर लें ये सेटिंग

How To Restrict WhatsApp Group: WhatsApp पर आपको कई लोग जबरदस्ती आपको ग्रुप में एड कर देते हैं जबकि हम ऐसा नहीं चाहते हैं. अब दोस्तों को क्या ही कहा जा सकता है. लेकिन अगर आप चाहें तो इस झंझट से छुटकारा पा सकते हैं. आप आसानी से ग्रुप में जोड़ने वाली परेशानी को एक सेटिंग के जरिए ठीक कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आपको क्या करना होगा. 

India Daily Live
फालतू के WhatsApp ग्रुप्स में नहीं होना चाहते एड तो फटाफट कर लें ये सेटिंग
Courtesy: Canva

How To Restrict WhatsApp Group: WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ऐप है. दुनियाभर के यूजर्स इसे इस्तेमाल कर अपने दोस्तों और परिजनों के साथ कनेक्टेड रहते हैं. वैसे तो यह ऐप काफी मददगार है लेकिन कई बार बहुत इरीटेटिंग हो जाती है. कई बार लोग आपको बिना वजह किसी फालतू ग्रु में एड कर देते हैं और फिर दिन भर नोटिफिकेशन बजती रहती है. अगर आपके किसी दोस्त ने आपको एड किया है तो आप कुछ कर ही नहीं पाते हैं बस चिढ़कर रह जाते हैं. 

हालांकि, एक ऐसा तरीका है जिसके जरिए आप WhatsApp पर फालतू ग्रुप्स में एड होने से बच सकते हैं. आपको बस सेटिंग्स में थोड़ा-सा बदलाव करना होगा और आपका काम हो जाएगा. यहां हम आपको एंड्रॉइड और आईफोन दोनों की इस सेटिंग के बारे में बता रहे हैं. 

एंड्रॉइड यूजर्स खुद को WhatsApp ग्रुप में एड होने से कैसे रोकें: 

आईफोन यूजर्स खुद को WhatsApp ग्रुप में एड होने से कैसे रोकें:

  • सबसे पहले तो WhatsApp ओपन करें और बॉटम में जाकर Settings पर टैप करें. 

  • इसके बाद Privacy पर टैप करें. फिर Groups पर जाएं. 

  • इसमें आपको तीन ऑप्शन्स मिलेंगे जिसमें Everyone, My contacts, My contacts except.... शामिल होंगे. अगर आप चाहते हैं कि आपको केवल कुछ लोग ही ग्रुप में एड कर पाएं तो थर्ड ऑप्शन के साथ उन लोगों के नाम सेलेक्ट करें. 

  • इनके अलावा अगर आपको कोई भी ग्रुप में एड करता है तो आपके पास एक ग्रुप इनवाइट आएगा जिसे आपको तीन दिन में एक्सेप्ट या रिफ्यूज करना होगा क्योंकि इसके बाद ये एक्सपायर हो जाएगा.