WhatsApp पर भेजी गई फोटोज की क्वालिटी नहीं होगी खराब, बस ऑन कर दें ये फीचर
WhatsApp पर अगर आप किसी को फोटो भेजते हैं तो उसकी क्वालिटी बेकार हो जाती है. हालांकि, अगर आप एक छोटा-सा ऑप्शन ऑन कर दें तो फोटोज एचडी क्वालिटी में जाने लगती हैं. आपको बस WhatsApp पर अपलोड क्वालिटी को एचडी में सेट करना होगा. इसके बाद यह काम आसानी से हो जाएगा.
WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में लाखों यूजर करते हैं. इसका इस्तेमाल न सिर्फ टेक्स्ट बल्कि कई तरह के मीडिया जैसे कि फोटो, वीडियो, ऑडियो आदि भेजने के लिए भी किया जाता है. जब भी आप किसी से फोटो मांगते हैं तो यही कहते हैं न- WhatsApp कर दे…! लेकिन आप ये भी जानते होंगे कि इस ऐप पर फोटो भेजने से इसकी क्वालिटी काफी डाउन हो जाती है. ऐसे में फोटो को ओरिजिनल क्वालिटी में कैसे भेजा जाए, क्या ये आप जानते हैं?
अगर नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको इसका जवाब दे रहे हैं. WhatsApp पर एक ऐसा फीचर दिया जाता है जिसमें आप किसी भी फोटो को उसकी ओरिजिनल क्वालिटी में आसानी से भेज सकते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि WhatsApp फोटो को ज्यादा कंप्रेस करें और हर बार फोटो भेजते समय डिफॉल्ट रूप से HD क्वालिटी वाली फोटो ही जाए तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
HD टॉगल को कैसे ऑन करें:
-
सबसे पहले WhatsApp खोलें और इसकी सेटिंग में जाएं.
-
इसके बाद Storage And Data में जाएं.
-
फिर Media Upload Quality पर जाएं.
-
इसेक बाद यहां पर HD Quality के ऑप्शन को सेलेक्ट करें. इसके बाद से आप जो भी फोटो भेजेंगे वो एचडी क्वालिटी में ही जाएंगी.
WhatsApp पर कैसे भेजें HD फोटो:
-
सबसे पहले तो जिसे फोटो भेजना चाहते हैं उसकी चैट पर जाएं और फिर अटैचमेंट आइकन पर क्लिक कर वो फोटो सेलेक्ट करें जिसे आप भेजना चाहते हैं.
-
इसके बाद आपको सबसे ऊपर एक ऑप्शन दिखेगा HD का, इस पर टैप कर दें.
-
इस पर टैप करने के बाद आपको दो ऑप्शन दिए जाएंगे, पहला स्टैंडर्ड क्वालिटी और दूसरा एचडी क्वालिटी, इनमें से एचडी क्वालिटी को चुनें.
-
बस इसके बाद फोटो को सेंड कर दें.