नई दिल्ली: Apple लवर्स के लिए वो समय सबसे ज्यादा यादगार होगा, जब कोई नया iOS अपडेट आता है. इन अपडेट्स के साथ यूजर्स को शानदार कैमरा अपग्रेड और बैटरी को बेहतर करना शामिल है. हालांकि, बात केवल यहीं खत्म नहीं होती है. इन अपडेट्स के साथ कुछ बेहतरीन टूल्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में सभी को पता नहीं होता है. अगर आपने हाल ही में अपने iPhone को अच्छी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया है, तो आज हम आपको ऐसा करने का मौका दे रहे हैं.
यहां हम आपको आईफोन के पांच ऐसे फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और थोड़ा मजेदार बनाने में मदद कर सकते हैं. यह फीचर्स तक ज्यादा काम आएंगे, जब आप भारत में अपना iPhone इस्तेमाल कर रहे हों.
Apple का विजुअल इंटेलिजेंस बेहद ही स्मार्ट है. यह केवल सुनने में ही नहीं बल्कि चीजों को पहचानने में भी मदद कर सकता है. आप किसी भी चीज की तरफ आईफोन कैमरा को प्वाइंट करें फिर चाहे वो पौधे हों, जानवर, गैजेट्स, लैंडमार्क्स या कोई भी चीज जो आप जानना चाहते हों. उदाहरण के तौर पर- मान लीजिए आपको कोई ऐसा फूल दिखता है जिसके बारे में आप नहीं जाते हैं. उस फूल की तरफ प्वाइंट करें और वो आपको बता देगा कि यह कैमरा फूल है.
कई बार टाइपिंग मिस्टेक को ठीक करना काफी आलस भरा काम लगता है. ऐसे में आपकी मदद कर सकता है Apple का स्टैंडर्ड कीबोर्ड के अंदर एक ट्रैकपैड. इससे एडिटिंग काफी आसान हो जाती है. अगर आप स्पेस बार को दबाकर रखेंगे तो कीज गायब हो जाती हैं. इससे कीबार्ड का एरिया मिनी टचपैड बन जाएगा. अब कर्सर को वहां घुमाना है, जहां गलती हो. WhatsApp पर अटपटे मैसेज को एडिट करना या ईमेल लिखना अब उतना परेशान करने वाला नहीं लगेगा.
कई लोगों को बैकटैप फीचर के बारे में नहीं पता होता है. आईफोन के पीछे एप्पल का आइकन बना होता है. इस पर अगर आप दो या तीन बार टैप करते हैं तो जो भी शॉर्टकट आपने लगाया होता है, वो ऑन हो जाता है. आप कोई भी शॉर्टकट यहां से ऑन कर सकते हैं, जिसमें स्क्रीनशॉट लेना, स्क्रीन लॉक करना या कोई ऐप खोलना. इसे ऑन करने के लिए Settings > Accessibility > Touch > Back Tap पर जाएं.