विडोंज पीसी से भी iPhone यूजर कर सकते हैं कॉल? कैसे, समझ लीजिए प्रॉसेस
टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रयोग के कारण डेटा ट्रांसफर इन दिनों काफी आसान हो गया है. अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आज हम आपको आज एक ट्रिक बताने वाले हैं जिसके बाद आईफोन यूजर Windows PC से किसी से भी कॉल पर बात कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे?
Social Media
iPhone users can make Call from Windows PC: टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रयोग के कारण डेटा ट्रांसफर इन दिनों काफी आसान हो गया है. टेक्नोलॉजी में इन दिनों कई तरह के बदलाव किए गए है जिसकी वजह से स्मार्टफोन और आइफोन के हर एक फीचर को अब आसानी से आप Windows PC पर भी यूज कर सकते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा ट्रिक बताएंगे जिससे आईफोन यूजर Windows PC से किसी से भी कॉल पर बात कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे?
- इसके लिए सबसे पहले आपको Apple iPhone और Windows PC दोनों पर Microsoft अकाउंट लॉगिन करना होगा.
- इसके बाद आपको दोनों के ब्लूटूथ का पेयर करवाना है जिससे आप लोगों से बात कर सकें.
- आपको एक बात का खास ख्याल रखना है कि आप फोन कॉल करने के लिए Windows PC का उपयोग नहीं कर सकते. इसके इस्तेमाल के लिए आपको अपने सिस्टम पर Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम डाउनलोड करना होगा क्योंकि iPhone में केवल Windows 11 OS को सपोर्ट करता है, Windows 10 को नहीं.
- इसके बाद अपने iPhone ऐप स्टोर को खोलें और ‘Link to Windows’ को इंस्टॉल करें.
- आपको बता दें कि जो Windows 11 इस्तेमाल कर रहा है उसके फोन में पहले से ही ऐप इंस्टॉल होता है. बस अपने Windows PC को खोलें और उसमें स्टार्ट मेन्यू पर जाएं और फिर ‘फोन लिंक’ ऐप खोजें और इसको लॉन्च कर दें.
- अगर आपको आपके फोन में ये ऐप नहीं दिख रहा है तो ‘सेटिंग्स’ पर जाएं और ‘फोन लिंक’ खोजें. इसके बाद ‘फोन लिंक को इनेबल या डिसेबल करने का ऑप्शन आएगा जिसको आपको इनेबल करना है.
- अब आप वेबपेज पर जाकर फोन लिंक ऐप डाउनलोड करें और अपने iPhone पर ब्लूटूथ के जरिए अपने डिवाइस को Windows PC से पेयर कर लें. पेयरिंग पूरा होने के बाद ‘कॉल’ पर क्लिक करें और इसके बाद आप कॉल कर सकते हैं.