इन 5 आसान टिप्स से Android होम स्क्रीन बन जाएगी सुपर स्मार्ट, अब फोन इस्तेमाल करना हो जाएगा मजेदार!
अगर आप अपने फोन की होम स्क्रीन को कस्टमाइज करना चाहते हैं, जिससे उसका बेहतर इस्तेमाल किया जा सके, तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं.
नई दिल्ली: नया एंड्रॉइड फोन खरीदने के बाद होम स्क्रीन अक्सर पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स से भरी रहती हैं. ज्यादातर लोग सिर्फ अनचाही ऐप्स हटा देते हैं और अपनी जरूरत की ऐप्स को इंस्टॉल कर लेते हैं. हालांकि, कई लोग इस बात से अनजान हैं कि अगर होम स्क्रीन को सही तरीके से कस्टमाइज किया जाए तो यह फोन का सबसे उपयोगी हिस्सा बन सकती है. यहां 5 आसान तरीके बता रहे हैं, जिनके जरिए आप आसानी से अपने फोन की होम स्क्रीन को ज्यादा स्मार्ट और प्रोडक्टिव बना सकते हैं.
1. Widgets एड करें:
Widgets होम स्क्रीन को बहुत उपयोगी बनाते हैं. इनकी मदद से बिना ऐप ओपन किए ही जरूरी जानकारी देखी जा सकती है. जैसे वेदर, कैलेंडर, जीमेल, नोट्स या वॉटर ट्रैकर.
कैसे करें एड? आपको होम स्क्रीन पर किसी भी खाली जगह को प्रेस और होल्ड करना होगा. फिर Widgets सेलेक्ट करें. अपने पसंद के विजेट को सेलेक्ट करें और उसे होम स्क्रीन पर ड्रैग करें. इसका साइज आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं.
Also Read
2. App Shortcuts का इस्तेमाल करें:
कई ऐप्स में शॉर्टकट्स होते हैं, जिनसे सीधे खास फीचर खोला जा सकता है. जैसे Gmail में Compose Mail, Chrome में New Tab, या Zoom में Join Meeting.
- कैसे करें एड? सबसे पहले ऐप आइकन को देर तक दबाएं. फिर शॉर्टकट सेलेक्ट करें. इसके बाद होम स्क्रीन पर ड्रैग करें.
3. वेबसाइट का शॉर्टकट होम स्क्रीन पर रखें:
जिन वेबसाइट्स को रोज इस्तेमाल करते हैं, उनका शॉर्टकट होम स्क्रीन पर रख लें. Chrome या Firefox में वेबसाइट खोलें. इसके बाद Share पर क्लिक कर Add to Home Screen पर टैप कर दें. अब वह ऐप की तरह एक टैप में खुलेगी.
4. ऐप्स को फोल्डर में मैनेज करें:
होम स्क्रीन पर केवल रोज इस्तेमाल होने वाली ऐप्स को रखना चाहिए. बाकी की सभी ऐप्स फोल्डर में डाल दें. इसे Finance, Communication, Office, Tools आदि का नाम दिया जा सकता है. फोल्डर बनाने के लिए एक ऐप को दूसरे पर ड्रैग करें और नाम बदल दें.
5. सोशल मीडिया और व्यसन वाले ऐप्स हटाएं:
इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक या गेम्स को होम स्क्रीन से हटा दें. इन्हें App Drawer में रखें. इससे अनावश्यक इस्तेमाल कम होगा. अगर स्क्रीन टाइम कम करना चाहते हैं तो Minimalist Launcher (जैसे Olauncher) इस्तेमाल करें.