Google Account Safety Tips: Google अकाउंट दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ईमेल सर्विसेज में से एक है. कंपनी दावा करती है कि उसने अपनी सर्विसेज में दमदार सेफ्टी दी है. लेकिन कई बार मजबूत सुरक्षा होने के बाद भी Google अकाउंट सिक्योरिटी में कई बार सेंध लग चुकी है. अगर लोगों के अकाउंट की जानकारी चुरा ली जाए तो उनकी निजी, प्रोफेशनल और फाइनेंशियल जानकारी हैक हो सकती है.
अब, Google अकाउंट के हैक होने के कई संकेत होते हैं. लेकिन लोग उन पर ध्यान ही नहीं देते हैं. हालांकि, कुछ टिप्स के जरिए आप यह चेक कर सकते हैं कि कहीं आपके गूगल पासवर्ड चेकर टूल का इस्तेमाल हुआ है या नहीं.
अपने Google अकाउंट के पासवर्ड की सिक्योरिटी सुनिश्चित करें. Google एक पासवर्ड चेकअप टूल उपलब्ध कराता है. यह किसी भी तरह की हैकिंग का पता लगाने में मदद करता है. इसके लिए यह Google अकाउंट के पासवर्ड समेत सभी सेव्ड पासवर्ड को स्कैन करता है. इस टूल को एक्सेस करने के लिए https://passwords.google.com/ पर जाना होगा. इसके बाद Go to Password Manager पर जाएं. यहां से यह पता चलेगा कि क्या आपके पासवर्ड के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहीं.
किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी को चेक करने के लिए यह तरीका कारगर है. पिछले 28 दिनों में लॉगिन एक्टिविटीज को देखने के लिए https://myaccount.google.com/notifications पर जाना होगा. यहां से आप चेक कर पाएंगे कि आपका अकाउंट कहां-कहां लॉगिन किया गया है.
https://myaccount.google.com/security पर जाएं. फिर Your devices पर क्लिक करें. इसके बाद Google अकाउंट से जुड़े डिवाइस की लिस्ट को वेरिफाई करें. इसके बाद आपके अकाउंट से जुड़े किसी भी अलग डिवाइस को रिमूव करें और रिपोर्ट करें.
आपके Google अकाउंट की जानकारी तक पहुंचने के लिए अधिकृत ऐप और वेबसाइट की जांच करें. https://myaccount.google.com/security पर जाएं और Third-party apps with account access को चेक करें. यहां से ऐसे सभी ऐप्स को हटा दें जिन्हें आप नहीं जानते हैं.
यह चेक करना चाहिए कि क्या आपके ईमेल आपकी जानकारी के बिना किसी थर्ड पार्टी को भेजे जा रहे हैं या नहीं. जीमेल सेटिंग्स पर जाएं. फिर Forwarding पर जाएं और POP/IMAP पर जाएं. इसके बाद Forwarding सेटिंग को चेक करें. अगर आपको लग रहा है कि ईमेल फॉरवर्डिंग में कुछ गड़बड़ की गई है तो उसे तुरंत ही चेंज कर दें. साथ ही अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड भी बदल दें.