नई दिल्ली: अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक कमाल के ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं. हाल ही में Google Pixel 11 लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन के लॉन्च होते ही लोगों के मन में Pixel 10 का ख्याल आ रहा है. कहा जा रहा है कि इसकी कीमत कम हो सकती है. अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन फ्लिपकार्ट से इसे कम कीमत में जरूर खरीदा जा सकता है.
Pixel 10 के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है. इसे डिस्काउंट के साथ 74,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई और एक्सिस कार्ड है तो आपको 2,863 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई का भी बेनिफिट मिलेगा. अगर आपके पास पुराना फोन है तो आपको 59,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर फोन को 15,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
पिक्सल 10 उन लोगों के लिए बेहतरीन फोन है जो प्योर एंड्रॉइड एक्सपीरियंस और रियल गूगल फोन चाहते हैं. लंबे समय बाद यह एंट्री-लेवल पिक्सल में सबसे अच्छा साबित हो रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 5x टेलीफोटो लेंस है, जो कई कॉम्पेटिटिव फोनों में नहीं मिलता. इससे फोन और मल्टीटास्किंग हो गया है. इस फोन में दिए गए एआई फीचर्स काफी मजेदार हैं. मेन कैमरा सेंसर भी काफी अच्छी फोटोज क्लिक करता है. फोन में 48 मेगापिक्सल, 13 मेगापिक्सल और 10.8 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, इस फोन में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले मौजूद है. इसके साथ ही 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है. फोन में 4970mAh बैटरी मौजूद है. इस फोन में एंड्रॉइड 16 दिया गया है. इसके साथ ही टेंसर जी5 प्रोसेसर दिया गया है. यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है.