ChatGPT को टक्कर देगा गूगल का Gemini AI, मुश्किल सवालों का भी आसानी से मिलेगा जवाब

गूगल ने अपना नया लैंग्वेज मॉडल Gemini लॉन्च कर दिया गया है. इसमें 3 वेरिएंट्स पेश किए गए हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

Shilpa Srivastava

Google ने दुनिया का नया लैंग्वेज मॉडल Gemini लॉन्च कर दिया गया है. यह नया LLM हर तरह की जानकारी जिसमें टेक्सट, कोड, ऑडियो, इमेज और वीडियो समझ सकता है. साथ ही उन्हें ऑपरेट और कम्बाइन भी कर सकता है. Google का दावा है कि Gemini उनका अब तक का सबसे केपेबल और जनरल पर्पस वाला AI मॉडल है. हालांकि, Gemini सिर्फ एक मॉडल नहीं है बल्कि यह वास्तव में एआई मॉडल की एक फैमिली है जो तीन साइज में आती है जिसमें Gemini Nano, Gemini Pro और Gemini Ultra शामिल हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Gemini के तीन साइज:

1. Gemini Nano: Google का Gemini Nano एक लाइटवेट एआई मॉडल है जो मोबाइल फोन्स खासतौर से पिक्सल 8, के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है. यह बेहद ही एफिशियंट मॉडल है जो डिवाइस के सारे टास्क आसानी से कर सकता है. चाहे चैट ऐप्स में संबंधित रिप्लाई का सुझाव देना हो या फिर किसी टेक्स्ट को छोटा करना, Gemini Nano दमदार AI कैपेबिलिटीज के साथ आता है. यह एक्सटर्नल सर्वर पर निर्भर नहीं होता है और यूजर को स्मूद एक्सपीरियंस देता है. 

2. Gemini Pro: यह Gemini AI का एडवांस वेरिएंट है. यह गूगल डाटा सेंटर पर काम करता है. इसे खासतौर से AI चैटबॉट Bard के लेटेस्ट वर्जन को पावर देने के लिए डिजाइन किया गया है. इस एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का रिस्पॉन्स टाइम बेहद ही फास्ट है और यह कठिन सवालों को समझकर उनका जवाब देने में काफी अच्छा है. 

3. Gemini Ultra: यह गूगल की सबसे दमदार LLM है. यह बेहद ही कठिन टास्क पूरा करने में मदद करती है. यह डाटा सेंटर्स और एंटरप्राइस एप्लीकेशन्स के लिए एकदम परफेक्ट है. इसे पूरी तरह से उपलब्ध नहीं कराया गया है. स्टैंटर्ड सर्च में यह सभी LLMs से कहीं ज्यादा बेहतर काम करता है. यह बेहद ही कठिन टास्क के लिए बनाया गया है और यह अभी टेस्टिंग फेज में है जिसे टेस्टिंग के बाद रिलीज किया जा सकता है.