सिद्धांत चतुर्वेदी ने की मृणाल ठाकुर संग टांग खिंचाई! धनुष संग लिंकअप अफवाहों पर किया टीज, बोले- 'चेन्नई वाला सवाल इनसे था या मुझसे?'

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर अफवाह है कि वह इन दिनों धनुष संग रिश्ते में हैं. अब हाल ही में 'दो दीवाने शहर में' के प्रमोशन के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी चेन्नई से जुड़े सवाल पर एक्ट्रेस की टांग खिंचाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर अपनी आगामी फिल्म 'दो दीवाने शहर में' के प्रमोशन में काफी एक्टिव हैं. मुंबई में हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इन दोनों के बीच हुआ एक मजेदार पल वायरल हो गया है, जिसने एक बार फिर मृणाल ठाकुर और तमिल सुपरस्टार धनुष की डेटिंग अफवाहों को हवा दी है.

सिद्धांत चतुर्वेदी ने की मृणाल ठाकुर संग टांग खिंचाई!

इवेंट में एक रिपोर्टर ने सिद्धांत से कहा- 'वो चेन्नई वाले कुछ सवाल पूछ रहे थे.' तुरंत सिद्धांत ने मृणाल की तरफ इशारा करते हुए मुस्कुराते हुए पूछा- 'इनसे था वो चेन्नई वाला या मुझसे?' मृणाल ने जल्दी से सफाई दी कि सवाल सिद्धांत से था. सिद्धांत ने फिर से शरारत भरे अंदाज में कहा- 'अच्छा, मुझसे था!' और हंसने लगे. इस दौरान मृणाल के चेहरे पर शर्मीली मुस्कान और ब्लशिंग साफ दिख रही थी.

रिपोर्टर्स भी हंसते हुए कह रहे थे 'हम समझ रहे हैं.' यह हल्का-फुल्का मजाक इतना प्यारा था कि पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. यह टीजिंग इसलिए खास इसलिए लग रही है क्योंकि मृणाल ठाकुर और धनुष की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं. पिछले साल 'सन ऑफ सरदार 2' की प्रीमियर में दोनों को साथ देखा गया था, जिससे डेटिंग की बातें शुरू हुईं. 

न मृणाल और न ही धनुष ने की कभी रिश्ते की पुष्टि

धनुष ने 'दो दीवाने शहर में' के टीजर पर कमेंट करते हुए लिखा था- 'लुक्स एंड साउंड्स गुड' और मृणाल ने दिल और सूरजमुखी इमोजी से रिप्लाई किया था. धनुष चेन्नई में रहते हैं, इसलिए 'चेन्नई कनेक्शन' का जिक्र सीधे उन अफवाहों से जुड़ गया. हालांकि न मृणाल ने और न ही धनुष ने कभी इस रिश्ते की पुष्टि की है. दोनों ही अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और अफवाहों पर चुप्पी साधते हैं.

कुछ समय पहले शादी की भी खबरें आई थीं, लेकिन वे भी सिर्फ अफवाह साबित हुईं. फिल्म 'दो दीवाने शहर में' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे रवि उदयावर ने डायरेक्ट किया है. इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.