मात्र 2282 रुपये की EMI पर घर ले आएं iPhone 15, छूट न जाएं बंपर मौका

अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 बेहद ही सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है. 

Flipkart
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल आज रात से शुरू हो जाएगी. इससे पहले ही कुछ फोन्स को बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. iPhone 15 की बात करें तो इस फोन को इस बार ज्यादा से ज्यादा खरीदे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस फोन का क्रेज लोगों में बहुत ज्यादा देखा गया है. इसके साथ ही यह पहले से ज्यादा सस्ता हो गया है, ऐसे में यह भी एक कारण माना जा रहा है. 

iPhone 15 की कीमत और ऑफर्स: 

इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है. इसे 7% डिस्काउंट के साथ 64,900 रुपये है. इस फोन को आप EMI पर भी खरीद सकते हैं. इसके लिए हर महीने 2,282 रुपये देने होंगे. अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 63,300 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यह फोन मात्र 1,600 रुपये में मिल जाएगा. 

बैंक ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5,620 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं, फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 5,145 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. 

iPhone 15 के फीचर्स: 

डायनेमिक आईलैंड के साथ आने वाला यह फोन मजबूत एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ बनाया गया है. इसके डायनेमिक आईलैंड में आपको कॉल नोटिफिकेशन, राइड ट्रैकिंग आदि जैसी नोटिफिकेशन्स दिखाई देंगी. सेरेमिक शील्ड की प्रोटेक्शन के साथ आने वाले इस फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है. वहीं, एक 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस भी दिया गया है. फोन में 12 मेगापिक्सल का ही सेल्फी शूटर मौजूद है.

यह फोन A16 Bionic चिपसेट के साथ आता है. इसके साथ ही यह लेटेस्ट आईओएस पर काम करता है. यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट रहेगा, जो हाई-परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं.