ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Republic Day Sale चल रही है. यह सेल 19 जनवरी तक चलेगी. इस दौरान Moto g54 5G पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है. इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके साथ ही EMI ऑफर भी उपलब्ध है.
अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं या फिर आप कोई सस्ता फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह फोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. Moto g54 5G को आप कितने कम में खरीद सकते हैं, चलिए जानते हैं.
MOTOROLA g54 5G की कीमत और ऑफर्स:
इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है. इसे 22 फीसद डिस्काउंट के साथ 13,999 रपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आपके पास ICICI बैंक का कार्ड है तो आपको 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा अगर आपके पास Flipkart Axis बैंक कार्ड है तो आपको 5 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा.
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आपको 11,350 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. अगर आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो आपको यह फोन मात्र 2,649 रुपये में मिल जाएगा.
MOTOROLA g54 5G के फीचर्स:
इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है. यह फोन प्रीमियम एक्रलिक ग्लास डिजाइन के साथ आता है. इसमें डॉल्बी एटमस स्पीकर्स दिए गए हैं. यह एंड्रॉइड 13 पर काम करता है.