menu-icon
India Daily

घूमने जा रहे हैं UAE और US तो Jio लाया है आपके लिए परफेक्ट प्लान, डाटा-कॉलिंग समेत मिलेंगे बंपर बेनिफिट्स

रिलायंस जियो ने कुछ इंटरनेशनल और इन-फ्लाइट प्लान्स पेश किए हैं जिनमें कई बेनिफिट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इन्हें UAE और US के लिए पेश किए हैं. 

Shilpa Srivastava
घूमने जा रहे हैं UAE और US तो Jio लाया है आपके लिए परफेक्ट प्लान, डाटा-कॉलिंग समेत मिलेंगे बंपर बेनिफिट्स

हाइलाइट्स

  • Jio ने लॉन्च किए इंटरनेशनल प्लान्स
  • इन-फ्लाइट प्लान्स भी हुए पेश

टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने यूजर्स के लिए कुछ नए इंटरनेशनल प्लान्स पेश किए हैं. इसके तहत कंपनी ने UAE और US के लिए कुछ वार्षिक प्लान्स पेश किए हैं. कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए काफी फायदे उपलब्ध कराए हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

UAE इंटरनेशनल रोमिंग पैक:
UAE के लिए रिलायंस जियो ने इंटरनेशनल रोमिंग के तीन पैक्स लॉन्च किए हैं जिनमें 2998 रुपये, 1598 रुपये और 898 रुपये के प्लान शामिल हैं. 2998 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें 21 दिनों की वैधता के साथ 250 आउटगोइंग और इनकमिंग मिनट, 7 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है.

वहीं, 1598 रुपये के प्लान में 150 मिनट, 3GB डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है. इसकी वैधता 14 दिन की है. वहीं, 898 रुपये का प्लान 1GB डाटा, 100 मिनट और 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है. इसकी वैधता 7 दिन की है. 

US इंटरनेशनल रोमिंग पैक:
US के लिए भी तीन प्लान्स पेश किए हैं जिनमें 3455 रुपये, 2555 रुपये और 1555 रुपये का प्लाान शामिल है. 3455 रुपये के प्लान में कॉलिंग के लिए 250 मिनट, 25 जीबी डाटा और 100 SMS की सुविधा दी गई है. इसकी वैधता 30 दिनों की है. 2555 रुपये के प्लान में कॉलिंग के लिए 250 मिनट, 15 जीबी डाटा और 100 SMS की सुविधा दी गई है. इसकी वैधता 21 दिनों की है. 1555 रुपये के प्लान में कॉलिंग के लिए 150 मिनट, 7 जीबी डाटा और 100 SMS की सुविधा दी गई है. इसकी वैधता 10 दिनों की है.

जियो का एनुअल रोमिंग पैकेज: 
Reliance Jio ने एक एनुअल रोमिंग प्लान पेश किया है. इस प्लान की कीमत 2799 रुपये है. इसे 51 देशों के लिए पेश किया गया है. इसमें 365 दिन की वैधता दिन की है. इसके साथ ही 2 जीबी डाटा दिया जाएगा. 

इन-फ्लाइट पैकेज:
कंपनी ने तीन इन-फ्लाइट डाटा पैकेज भी पेश किए हैं जिनमें 195 रुपये, 295 रुपये और 595 रुपये शामिल हैं. इनकी वैधता 1 दिन की है. हर प्लान में 100 मिनट वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा दी जाएगी. 195 रुपये के प्लान में 250MB डाटा, 295 रुपये के प्लान में 500MB डाटा और 595 रुपये के प्लान में 1GB डाटा दियE जाएगा. 

फ्री इन-फ्लाइट बेनिफिट्स के साथ वॉयस और डाटा पैक्स:
इसके तहत 4 प्लान्स पेश किए हैं जिनमें 2499 रुपये, 3999 रुपये, 4999 रुपये और 5999 रुपये के प्लान शामिल हैं. 2499 रुपये में हर दिन 100 मिनट वॉयस कॉलिंग के लिए, हर दिन 100 SMS, 250MB प्रतिदिन की सुविधा दी जा रही है. इसकी वैधता 10 दिनों की है. 3999 रुपये में 250 मिनट वॉयस कॉलिंग के लिए, 100 SMS, 4GB डाटा की सुविधा दी जा रही है. इसकी वैधता 30 दिनों की है.

4999 रुपये में 1500 मिनट वॉयस कॉलिंग के लिए, 1500 SMS, 5GB डाटा की सुविधा दी जा रही है. इसकी वैधता 30 दिनों की है. 5999 रुपये में 400 मिनट वॉयस कॉलिंग के लिए, 500 SMS, 6GB डाटा की सुविधा दी जा रही है. इसकी वैधता 30 दिनों की है. यह प्लान्स क्रमश: 35 देश, 51 देश, 25 देश और 51 देश में काम करेंगे.