फेस देखकर स्किन प्रॉब्लम बताएगा AI का नया फीचर, मिनटों में मिलेगा सॉल्यूशन

फ्लिपकार्ट और मोडिफेस ने ऐप के अंदर एआई आधारित एडवांस्ड स्किन एनलाइजर उपलब्ध कराई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Shilpa Srivastava

फ्लिपकार्ट के यूजर्स के बीच एडवांस्ड स्किन एनलाइजर का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. फ्लिपकार्ट ने ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए एआर टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने वाली कंपनी मोडिफेस के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत ऐप पर यह एडवांस्ड स्किन एनलाइजर लॉन्च किया है. एआई आधारित यह फीचर मोडिफेस के लिए यह अपनी तरह का पहला प्रयास है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से स्किन को एनलाइज करने वाली टेक्नोलॉजी दी गई है. 

क्या है एडवांस्ड स्किन एनलाइजर:
यह टेक्नोलॉजी भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है. यह फीचर ग्राहकों के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए पेश किया गया है. इस इनोवेटिव फीचर का उद्देश्य अलग-अलग जगहों पर रहने वाले शॉपर्स को आसानी से उनकी स्किन हेल्थ के बारे में डिटेल जानकारी देना है. 

पर्सनलाइज्ड और डाटा आधारित शॉपिंग एक्सपीरियंस को लेकर मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में आज के दौर के शॉपर्स अपनी-अपनी स्किन टाइप और अन्य परेशानियों के आधार पर प्रोडक्ट ढूंढते हैं जो खासतौर से उनके लिए रिकमेंड किए जाएं. 

यह फीचर ऑयली, नॉर्मल, कॉम्बिनेशन और ड्राई सभी स्किन टाइप के लिए पेश किया गया है. सेल्फी से लेकर उम्र एवं स्किन टाइप से जुड़े हर सवाल के जवाब देकर कुछ ही मिनट में अपनी स्कीन की जरूरत के हिसाब से सॉल्यूशन प्राप्त किया जा सकेगा. यह स्किन एनलाइजर पोरस, रिंकल्स पिगमेंटेशन, रेडिएंस, फाइन लाइंस, एक्ने, फर्मनेस जैसे अलग-अलग डायमेंशंस पर स्किन टाइप की स्कोरिंग करता है. यह यूजर के लिए पूरा स्किन रूटिन तैयार करता है. 

कितने समय में मिलता है रिजल्ट:
इस फीचर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को शुरुआती एसेसमेंट से लेकर प्रोडक्ट रिकमेंडेशन तक औसत तौर पर 7 मिनट का समय लगता है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह प्रोसेस बेहद ही तेज है.