ठंड में कर दी ये गलती तो आपका फोन भी हो जाएगा बीमार


Shilpa Srivastava
07 Dec 2023

आधी रह जाती है बैटरी: 

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर ज्यादा ठंड में फोन इस्तेमाल किया जाए तो फोन की बैटरी लाइफ आधी रह जाती है.

परफॉर्मेंस में कमी:

    फोन में अगर लिथियम आयन बैटरी है और यह ज्यादा ठंडे टैम्प्रेचर में इस्तेमाल की जाए तो फोन की परफॉर्मेंस कम होने लगती है. 

कुछ बातों का रखें ख्याल:

    ठंड में फोन की बैटरी सही रखने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. 

फोन का टैम्प्रेचर: 

    फोन को घर के बाहर ज्यादा ठंडे टैम्प्रेचर में इस्तेमाल न करें. फोन को जेब में ही रखें. जरूरत पड़ने पर ही निकालें. 

बैटरी और डिस्प्ले:

    अगर फोन को ज्यादा ठंडे टैम्प्रेचर में रखा जाए तो फोन की बैटरी तो खराब हो जाती है और साथ ही डिस्प्ले भी खराब हो जाता है. 

टच सेंसिटिविटी: 

    ज्यादा ठंडे टैम्प्रेचर में फोन को इस्तेमाल करने पर स्मार्टफोन की टच-सेंसिटिविटी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. 

चार्जिंग: 

    अगर फोन ज्यादा ठंडा है तो उसे डायरेक्ट चार्जिंग में न लगाएं. इससे बैटरी डैमेज हो सकती है. 

30 मिनट का समय दें:

    फोन को नॉर्मल टैम्प्रेचर पर आने के लिए करीब 30 मिनट का समय दें. इसके बाद ही फोन को चार्जिंग पर लगाएं. 

बार-बार न करें चार्ज:

    अगर फोन को लेकर ज्यादा ट्रैवल करते हैं तो फोन को बार-बार चार्ज करने से बचें. फोन को ज्यादातर बैटरी सेविंग मोड पर रखें. 

More Stories