menu-icon
India Daily

57% कम कीमत में बिक रहा 55 इंच स्मार्ट टीवी, फिर नहीं मिलेगा इतना सस्ता

55 inch Smart TV Discount: अगर आप अपने लिए नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Big Billion Sale में आपको कई बढ़िया ऑफर्स मिल जाएंगे. TCL के एक 55 इंच के टीवी को कम कीमत में खरीदा जा सकता है. 

Shilpa Shrivastava
57% कम कीमत में बिक रहा 55 इंच स्मार्ट टीवी, फिर नहीं मिलेगा इतना सस्ता
Courtesy: Amazon

Flipkart Big Billion Sale शुरू हो चुकी है और इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीदा जा सकता है. अगर आप अपने घर के लिए कोई नया प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है. चाहें स्मार्टफोन खरीदना हो या लैपटॉप, फ्रिज खरीदना हो या टीवी, आपको यहां से बंपर डिस्काउंट और शानदार डील्स मिल जाएंगे. अगर आप नया टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां हम आपको एक कमाल का ऑफर बता रहे हैं. 

Flipkart Sale में TCL के 55 इंच के टीवी को आधी से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ HDFC कार्ड डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और ऑफर्स.

TCL P71B Pro 55 inch TV की कीमत: 

TCL P71B Pro की कीमत की बात करें तो इसे 79,990 रुपये के बजाय 33,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इस पर 57% का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आपके पास HDFC कार्ड है तो 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. वहीं, 5,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके साथ 2 साल की वारंटी उपलब्ध है. 

TCL P71B Pro 55 inch QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV के फीचर्स: 

55 इंच की स्क्रीन वाला यह गूगल टीवी क्यूएलईडी अल्ट्रा एचडी स्क्रीन दी गई है. यह टीवी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो,डिज्नी+हॉटस्टार और यूट्यूब को सपोर्ट करता है. यह गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है. वहीं, इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें 3840 x 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है. इसमें 35 वॉट का साउंड आउटपुट और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है.